Home / लाइफस्टाइल / दिल्ली वाले झेल रहे हैं प्रदूषण की मार- GRAP -3 लागू कर रही है दिल्ली सरकार! कक्षा 5 तक के बच्चों को  ऑनलाइन पढ़ाने का आदेश! 
Videos_01

दिल्ली वाले झेल रहे हैं प्रदूषण की मार- GRAP -3 लागू कर रही है दिल्ली सरकार! कक्षा 5 तक के बच्चों को  ऑनलाइन पढ़ाने का आदेश! 

दिल्ली का वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर 400 पर पहुंच गया है और ऐसे में केंद्रीय प्रदूषण निगरानी संस्था CAQM ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान GRAP-3  लागू करने का निर्णय लिया है। CAQM के निर्देशों के अनुसार दिल्ली-NCR में यह योजना आज से ही प्रभावी हो गई है। ग्रैप-3 लागू होने के बाद दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कई अन्य सख्त कदम भी उठाए गए हैं, जैसे कि वाहनों के लिए कड़े प्रतिबंध और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही ५ वीं क्लास तक के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने का आदेश भी जारी किया गया है।  

लाहौर में  AQI का स्तर और भी गंभीर 

यह कदम दिल्ली में वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए बेहद जरूरी माने जा रहे हैं, जिससे कि बच्चे-बूढ़े और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े।  और सभी अपने-अपने घरों में  सुरक्षित महसूस करें । किसी भी नागरिक को किसी भी तरह की श्वांस एवं स्वास्थ्य सम्बंधित गंभीर समस्या का सामना न करना पड़े । जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के लाहौर शहर में प्रदूषण का स्तर 1900 तक पहुंच गया है और इसकी वजह से 24 घंटे के अंदर 1500 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शादियों पर 3 महीने के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।  मरीज़ों में ज्यादातर छोटे बच्चे, ह्रदय रोगी, निमोनिआ, और सांस सम्बंधित रोगी हैं।  ऐसे में एयर PURIFIER का इस्तेमाल अनिवार्य है और साथ ही निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों के उपयोग पर ज़ोर दिया जा रहा है।  

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर WHO के मानक से 50 गुना अधिक 

AQI 400 तक पहुँच गया है और इस पर समय रहते रोकथाम नहीं की गई, तो मामला गंभीर हो सकता है।  हर साल अक्टूबर के मध्य से लेकर जनवरी के बीच बढ़ती ठंढ और धीमी चलती हवा इस समस्या को बढ़ा देती है।  दिल्ली में मौजूद ३ कचरे का पहाड़ों से निकलती जहरीली हवा इस हवा में प्रदूषण का स्तर और बढ़ा देती है।  दिवाली के पटाखों और खेतों के अवशेष को जलाने से भी वायु गन्दी हो रही है।  इस बारे में हर साल कई तरह के कदम उठाये जाते हैं ताकि लोग साफ हवा में सांस ले सकें । 

प्रदूषण को रोकने के लिए उठाये जा रहे सख्त कदम,

ताकि स्वच्छ हवा में सांस ले पाएं हम !

दिल्ली में बीएस 3 और उसके नीचे के वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।  साथ ही फरीदाबाद, गुरुग्राम,नोएडा, और गाजियाबाद में भी गाड़ियों की एंट्री रोकने का सुझाव दिया गया है।  वेल्डिंग, गैस कटिंग, सड़क खुदाई, और केबल डालने पर भी रोक लगा दी गई है।  इसके अलावा किसी भी तरह की धूल फ़ैलाने वाले चीज़ों की ढुलाई पर भी रोक लगा दी गई है।  टाइल्स, प्लास्टर, और सीमेंट की कटिंग पर भी रोक लगा दी गई है।  

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner