
आजादी के वो तीन परवाने, जिन्होंने हिंदुस्तान के नाम करदी अपनी जान
सचिन मुखी, August 15, 2024INDEPENDENCE DAY; 15 अगस्त आजाद भारत की वो आजाद तारीख है। जिस दिन हिंदुस्तान का हर शख्स अंग्रेजी हुकूमतों और उनके अत्याचारों से मुक्त हुआ था। गोरों के अत्याचार की कहानी आप सबने पढ़ी और सुनी होंगी। अत्याचार की प्यास इस कदर थी कि देश की मिट्टी से उपजे हर अंकुर पर अंग्रेजी हुकूमतों का अंकुश था। जिन लोगों ने उस दौर को करीब से देखा था। उनकी कलम की लेखनी इस बात की गवाह है, बहुत से लेखकों और उपन्यासकारों ने यथार्थ लिखा है। और जिन वीर सपूतों ने सोने की चिड़िया को आजाद कराने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई, उनके खून की एक-एक बूंद दिल्ली के लालकिले पर लहराते तिरंगे से आजादी के गीत गाते नजर आती है।
हर घर तिरंगा
भारत इस बेहद खास दिन पर आजादी का नया सबेरा मनाता है। यह देश के हर नागरिक के लिए इसलिए भी बेहद खास है कि हिंदुस्तान की पूरी आवाम इसको बड़े हर्षोउल्लास के साथ एकसाथ मनाती है। क्योंकि हिंदुस्तान वो गुलिस्तां है जिसमें तरह तरह के फूल रहते हैं। और सबकी अपनी अपनी महक (खुश्बू) है। लेकिन इस खास दिन पर पूरा देश आज़ादी के रंग रंगा होता है। हर घर पर एक तिरंगा झंडा (हिंदुस्तान की असली अमानत) लहराता दिखाई देता है।
नारों की गूंज
देश की धरती पर आजादी का जश्न इस कदर मनाया जाता है कि भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद , इंकलाब जिंदाबाद के नारों की गूंज आसमान चूमती है। देश की सेना (असली रक्षक) अपने पराक्रम का करतब दिखाते है़ं। जिनके बदौलत हर भारतीय अपने आपको निडर और सुरक्षित महसूस करता है।
युवाओं के दिन की धड़कन
गुलाम भारत को आजादी दिलाने वाले परवानों की फेहरिस्त काफी लंबी है। आजादी के इन्हीं परवानों में से एक परवाने थे THE LEGEND SARDAR BHAGAT SINGH जो आज भी युवाओं के YOUTH ICON हैं। हिंदुस्तान के हर जवान दिल की धड़कन में बसते हैं। वहीं दूसरे राजगुरु... और तीसरे सुखदेव... ये तीनों हिंदुस्तान की आजादी के वह किरदार हैं। जिन्होंने अंग्रेजों की हवा बिगाड़ दी थी।
युथ के आइडल
भगत सिहं, राजगुरु और सुखदेव...ये तीनों भारत की जवान आवाम के आज भी आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे। इन्होंने अत्याचार के खिलाफ आवाज ही नहीं उठाई बल्कि गोली भी चलाई और जब बात अपनी जान पर आई तो बिना किसी की परवाह किए, फांसी का फंदा चूम कर अपनी जान हिंदुस्तान के नाम कर दी।
शहीदों को नमन
देश के लिए फना होने वाले सभी वीर सपूतों को भारत का समस्त भूमंडल उनके चरणों में नमन करता है, सलाम करता है। भारत वीर भूमि है और हमेशा रहेगी। नमन आपकी अलबेली, अनकहनी, अंजानी जवानी को, आपके कृत्य की कहानी कभी खत्म ना हो। जय हिंद... जय भारत ... जय देश की आवाम...!!