Home / भारत / उत्तर प्रदेश / ग्रेनो में होने वाले MSME कार्निवल को ख़तरनाक वायु प्रदूषण के चलते किया गया स्थगित, जल्द होगा नई तारीख़ों का ऐलान
Videos_01

ग्रेनो में होने वाले MSME कार्निवल को ख़तरनाक वायु प्रदूषण के चलते किया गया स्थगित, जल्द होगा नई तारीख़ों का ऐलान

दिल्ली और एनसीआर में खतरनाक वायु प्रदूषण का असर MSME कार्निवल पर भी पड़ा..जी हां अप्रत्याशित जलवायु परिस्थितियों की वजह से आयोजन स्थल क्षेत्र में ग्रेड4 प्रतिबंध लगा दिया गया..जिसकी वजह से एमएसएमई कार्निवल 2024 को स्थगित करना पड़ा..जो 20 से 24 नवंबर 2024 तक सोलिटेरियन सिटी सेंटर, नॉलेज पार्क 3, ग्रेटर नोएडा में होने वाला था..वो अब अनिश्चित काल के लिएस्थगित कर दिया गया है..हमारे प्रतिभागियों, उपस्थित लोगों और भागीदारों की सुरक्षा और सुविधा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है..वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजकों का मानना ​​है कि कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करना सभी के हित में है..आपको बता दें कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है..बहुत जल्द एमएसएमई कार्निवल 2024 की नई तारीखों की घोषणा की जाएगीऔर हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि यह आयोजन विकास, सहयोग और नवाचार के लिए एक मंच बना रहे।