16 दिसम्बर को होगा किसानों का ट्रेक्टर मार्च!
journo sam, December 14, 2024आपको बता दें कि दिल्ली जाने के लिए निकला 101 किसानों का जत्था पंजाब-हरियाणा शम्भू बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोक लिया गया है । पुलिस ने किसानों पर ठंढे पानी की बौछार कर दी और साथ ही उन पर आंसू गैस कि गोले भी दागे। इससे 17 किसान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। किसान मज़दूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 16 दिसम्बर को होगा किसानों का ट्रेक्टर मार्च होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुप रहने का आरोप लगाया। आपको बतादें कि पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर देश के किसानों का आंदोलन लगातार 307वें दिन जारी है। 6 और 8 दिसम्बर को भी देश भर से आये किसानों ने दिल्ली आने की नाकाम कोशिश की थी।
हरियाणा सरकार ने 'सार्वजनिक शांति' बनाए रखने के लिए आज अंबाला जिले के 12 गांवों में मोबाइल, इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया गया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा ने यह सेवा 17 दिसम्बर तक के लिए स्थगित करने का आदेश दिया है।