महाराष्ट्र, झारखंड में सम्पन्न हुआ मतदान -23 नवंबर को आएंगे नतीजे ।
journo sam, November 20, 2024आज महाराष्ट्र में मतदान सम्पन्न हुआ। राज्य के कई दिग्गज नेता, शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके पूर्व वर्ती उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस, की प्रतिष्ठा दांव पर है.
दूसरी तरफ, झारखंड की जनता भी दूसरे चरण में वोट डाल चुकी है. यहां मुकाबला सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक और एनडीए के बीच हुआ। झारखंड में आज कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान हुआ। चुनाव नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को किया जाएगा।
जहां महाराष्ट्र में 58 22 % वोट पड़े, वहीं उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों में से सबसे ज़्यादा वोट कुंदरकी में 57 32 फ़ीसदी, और सबसे कम वोट ग़ाज़ियाबाद में 33 3 फ़ीसदी पड़ा । वहीं झारखंड में 67 59 फ़ीसदी वोट पड़े।
वहीं यूपी विधानसभा की जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें करहल, सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, मीरपुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर और मझवां शामिल हैं।
वहीं पंजाब में जिन 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें गिद्दड़बाहा, डेराबाबा नानक, चब्बेवाल बरनाला शामिल है।
केरल की 1 विधानसभा सीट पलक्कड़ पर उपचुनाव हुआ।
इसके अलावा उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र में नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ।