Home / राजनीति / अनिल विज का कांग्रेस पर निशाना, कहा चुनाव लड़ते वक्त आढ़ती की तरह करती है मोल-भाव 
Videos_01

अनिल विज का कांग्रेस पर निशाना, कहा चुनाव लड़ते वक्त आढ़ती की तरह करती है मोल-भाव 

HARYANA; हरियाणा विधानसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पार्टियों के नेता चुनावी दंगल की रणनीति में पुरजोर के साथ लगे हुए हैं। वहीं हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि "जिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नहीं हुए उसे (पार्टी) रद्द कर देना चाहिए। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ इस तरह लड़ते हैं। जैसे सब्जी मंडी में आढ़ती सब्जियों के लिए मोल भाव करता है"। 

पत्रकारों के सवालों के जवाब 

बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव मीटिंग का आयोजन किया था। जिसको रद्द कर दिया गया है। इस बात पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि "जिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नहीं हुए, क्या उसे पार्टी स्वीकार किया जा सकता है? वास्तव में चुनाव आयोग को इनकी मान्यता रद्द करनी चाहिए और उनका सिंबल सीज कर देना चाहिए। अनिल ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है बल्कि ये तो ग्रुप है कहीं बापू बेटा है, कहीं सुरजेवाला है तो कहीं शैलजा है, जो आपस में लड़ रहे है। ठीक उसी तरह जिस तरह सब्जी मंडी में आढ़ती बाजार में सब्जियों का मोल भाव करते हैं। 

दो मुख्य पार्टियों के बीच चुनाव

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी ने विधान सभा चुनाव में गठबन्धन का ऐलान किया है। जिसको लेकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "इन चुनावों में क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो चुकी हैं, मुकाबला सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्य पार्टियों यानि दो पार्टियों के बीच है। अब यहां कोई भी किसी के साथ गठबन्धन करे, इनका कोई महत्व नहीं है। चुनाव हों रहे हैं और खेलना तो सभी को है चाहे जैसे भी खेलें"। 

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वे (दुष्यंत चौटाला) दोबारा भाजपा के साथ गठबन्धन नहीं करेंगे, जिसे लेकर विज ने हंसते हुए कहा कि "हम भी कहां कर रहे हैं, हम तो चुनाव अकेले लड़ रहे हैं। 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner