हरियाणा के पूर्व सीएम के निशाने पर कांग्रेस, झूठे प्रचार करने का काम कर रही है कांग्रेस- मनोहर लाल
journo sam, September 26, 2024HARYANA:पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पिछले 10 वर्षों में सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किए गए है। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। हरियाणा प्रदेश में अबकी बार एक नया रिकॉर्ड बनने जा रही है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाषा सभी समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने की रही है। जब वह मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की बात कही थी जिससे समाज का अपमान हुआ था।
मोदी ने किया गरीबों का उत्थान
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। केंद्र सरकार की योजनाओं को पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। परिणामस्वरूप केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा ने हरियाणा में भी सराहनीय कार्य किया है। विकास कार्यों और जनहित के लिए बनाई गई स्कीम के आधार पर हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है।
कांग्रेस फैला रही झूठ
मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में झूठ फैलाना शुरू कर दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। कांग्रेस किस आधार पर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी दस वर्षों से सत्ता से दूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घर बैठे ही बुजुर्गों की पेंशन बनाने का कार्य किया। गरीब परिवार के लोगों के ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड बनाए। कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई। अब कर्मचारियों को अपना तबादला करवाने के लिए नेताओं के चक्कर काटने नहीं पड़ते है।
सरकारी नौकरी के नाम पर वोट मांग रही कांग्रेस
मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में सरकारी नौकरियों की बोली लगाई जाती थी। लेकिन भाजपा ने पूरी पारदर्शिता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के आधार पर युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया। पिछले दस सालों में योग्यता के आधार पर नौकरी देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। गांवों में गरीब परिवार के युवाओं को भी नौकरी के अवसर प्राप्त हुए है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को नौकरी देने के नाम पर वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार व्याप्त था जबकि भाजपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया। कांग्रेस की सरकार में दुकानदारों से मंथली और हफ्ता वसूली की जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य किया है।