Home / राजनीति / उत्तर प्रदेश उपचुनाव के आंकड़े - कौन चल रहा है आगे?
Videos_01

उत्तर प्रदेश उपचुनाव के आंकड़े - कौन चल रहा है आगे?

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर बीजेपी के रामवीर सिंह 46 हज़ार वोटों से आगे है।  आपको बता दें कि यू पी के 9  विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवम्बर को वोट डाले गए थे और आज सुबह 9 बजे से मतगणना जारी है।  यहां 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, वहीं 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है और 1 सीट पर राष्ट्रीय लोक दाल आगे चल रही है।  कुंदरकी, खैर, फूलपुर, गाजियाबाद में बीजेपी आगे चल रही है. जबकि सीसामऊ और करहल में सपा आगे है और मीरापुर में आरएलडी ने बढ़त बना ली है।  ग़ौरतलब है कि अभी उत्तरप्रदेश की काउंटिंग  के कई राउंड बाकी हैं और पार्टियों के वोटों के आंकड़ों में घटाव और बढ़ाव जारी है। 

चुनावी आंकड़े विस्तार से 

अभी अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से सपा उम्मीदवार शोभावती वर्मा  आगे हैं, जबकि सुबह से बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज आगे चल रहे थे ।सीसामऊ सीट में सपा के नसीम सोलंकी 10,516 वोटों से बढ़त पर है।  बीजेपी के गाजियाबाद प्रत्याशी संजीव शर्मा 8836 वोटों से आगे हैं, जबकि सपा उमीदवार सिंहराज जाटव उनसे पीछे चल रहे है। कुंदरकी की बात करें तो बीजेपी के रामवीर सिंह लगभग  3400 वोटों से पहले नम्बर पर हैं. करहल सीट पर सपा के तेज प्रताप यादव 5670 वोटों से बढ़त पर है. मझवां में बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य 2333 मतों से आगे हैं. फूलपुर सीट से सपा के उमीदवार मुस्तफा सिद्दीकी 352 वोट से बढ़त पर हैं.कानपुर की सीसामऊ में बीजेपी 3705 वोटों से आगे है । प्रयागराज के फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मुस्तफा सिद्दीकी आगे हैं.

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner