Home / राजनीति / NIT विधानसभा को संबोंधित करने पहुंचे सीएम योगी, कहां देश में जितनी समस्या सब कांग्रेस की देन
Videos_01

NIT विधानसभा को संबोंधित करने पहुंचे सीएम योगी, कहां देश में जितनी समस्या सब कांग्रेस की देन

HARYANA: हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एनआईटी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंहुचे हैं। जहां योगी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक देश में कांग्रेस सरकार थी। तब तक उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका। रामलाल की जन्म भूमि के लिए हिंदुओं ने 76 बड़ी लड़ाइयां लड़ी। लाखों हिंदू सिखों ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए बलिदान दिया। लेकिन कांग्रेस ने विवाद खड़ा करके राम मंदिर नहीं बनने दिया। योगी ने कहा की कांग्रेस इस विवाद का समाधान 65 साल में नहीं करवा पाई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद उस समस्या का समाधान करवा दिया। योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जितनी भी समस्याएं हैं। सब कांग्रेस की देन है। 

दंगाई जेल में या जहन्नुम में

आगे सीएम योगी ने कहा कि अब 370 हटाने का परिणाम है कि वहां के मौलवी भी राम-राम कहते हैं। भारत मजबूत होगा भाजपा मजबूत होगी तो एक दिन हरे रामा ,हरे कृष्णा की आवाज सुनाई देगी । योगी ने सवाल किया कि अब साढ़े सात साल में उत्तर प्रदेश में क्या कोई दंगा हुआ है अब दंगाई या तो जेल में है या जहन्नुम की यात्रा पर हैं।  भाजपा का मतलब बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना। इसके साथ योगी ने कहा कि कांग्रेस राज में आतंकवाद को जन्म देने वाली कांग्रेस क्या 370 को खत्म कर पाती? क्या वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराती? कदापि ऐसा संभव नहीं था। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद न केवल 370 खत्म की बल्कि राम मंदिर का निर्माण करवाया।

10 साल पहले भू माफियाओं का राज

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले 10 सालों में खनन वन और भू माफियाओं का राज होता था। लेकिन जब से भाजपा ने हरियाणा में सत्ता की कमान अपने हाथ में ली है।  तब से हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। योगी ने कहा कि याद करिए 10 वर्ष पहले का हरियाणा कांग्रेस के भ्रष्टाचार से आतंक पनप रहा था। ऐसा कोई माफिया नहीं था चाहे खनन माफिया हो वन माफिया हो संगठित माफिया हो या गौ माफिया हो ये सभी के सभी सभी कांग्रेस के शागिर्द थे। यह सभी हरियाणा का शोषण कर रहे थे। यह विकास में रोड अटका रहे थे।

कांग्रेस के राज में मुसलमानों का राज

योगी आदित्यनाथ ने भाजपा का गुड़गान करते हुए कहा कि 10 वर्ष के अंदर हरियाणा में एक नए विकास की यात्रा आरम्भ किया है। आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर फोर लेन और सिक्स लेन की सड़कों की बात करें तो मेट्रो की बात करें तो हर घर नल की योजना की बात करें तो आईआईटी, आईएमटी और एम्स जैसे संस्थानों के माध्यम से  हरियाणा को नहीं पहचान दिलाई गई है। योगी ने कहा कि जब कांग्रेस से सरकार थी जब कहती थी देश के संसाधनों पर केवल मुसलमान का अधिकार है। लेकिन भाजपा ने और मोदी जी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सुशासन यही भाजपा की पहचान है। योगी ने भाजपा की अन्य कई योजनाओं को गिनवाते हुए लोगों से तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताने की अपील की।
 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner