बिहार देश का पहला राज्य जहां हर घर पहुंच रहीं सुविधा, जानिए मंत्री जी के बयान में कितना दम
journo sam, October 16, 2024BIHAR : झारखंड चुनाव पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे। श्रवण कुमार ने आगे कहा कि 11 सीटों पर चुनाव में जदयू ने मांग रखी है बातचीत चल रही है। फाइनल होगा तो इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सब को जानकारी दी जायेगी कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगें और कितने उम्मीदवार लड़ेगें। सभी जो भी सीट हैं उसको राष्ट्रीय नेतृत्व तय कर रही है।
जनता ने दिया विपक्ष में बैठने का मौका
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यात्रा पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने हमला बोलते हुए कहा कि वह जितनी भी यात्रा कर लें। वह विदेश में यात्रा कर लें देश में यात्रा कर लें राज्य में यात्रा कर लें, यात्रा करते करते थक जायेगें, बिहार की जनता उन्हें विपक्ष में बैठने का अवसर दिया है। और विपक्ष का दायित्व होता है जनता के सवालों को उठाना। उनकी समस्याओं के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित कराना। इसके साथ ही मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि लोकतन्त्र में सभी व्यक्तियों को अपना-अपना संवैधानिक अधिकार मिला है। उस अधिकार के मद्देनजर कोई राजनीतिक पार्टी बनाते हैं, कोई चुनाव लड़ते हैं, कोई सामाजिक राजनीतिक संगठन चलाते हैं।
बिहार सरकार में हर घर पहुंच रही सुविधा
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार की 4 सीटों पर हो रहे चुनाव पर कहा कि 4 की 4 सीटों पर हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशन में जिस प्रकार से काम हुआ है। इसका लाभ हर तबके को मिल रहा है। हर वर्ग को मिला है हर समुदाय को मिला है। वहीं श्रवण ने कहा कि देश का पहला राज्य बिहार है जहां पर हर घर जहां पर सरकार की सुविधा पहुंचायी गयी हैं। बिहार के विकास की रफ्तार को बढ़ाकर हर गाँव को सुन्दर बनाया गया है।