Home / राजनीति / अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद छोड़ सकते हैं राजनीति, कर दिया बड़ा ऐलान... जानिए क्या है पूरा मामला?
Videos_01

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद छोड़ सकते हैं राजनीति, कर दिया बड़ा ऐलान... जानिए क्या है पूरा मामला?

UP POLITICAL NEWS;उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होना अभी बाकि है। लेकिन उससे पहले ही राजनीति के दिग्गजों ने अपनी कमर पहले से ही कस ली है और चुनावी रणनीति को धार देन लगे हैं। बता दें कि प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि जहां जहां चुनाव होने वाले हैं वहां से मुसलमान और यादव समुदाय के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। 

अधिकारियों के हटाए जाने की खबर पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, हमें  मिल्कीपुर का चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। उनके पास पुलिस और सरकार है जिसका दुरुपयोग वे चुनाव के दौरान करेंगे। उनका यहीं इतिहास रहा है। लेकिन जब भी जनता और सरकार का टकराव हुआ है तब जनता की ही जीत हुई है।

जीत का कर दिया ऐलान

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने जीत का ऐलान करते हुए कहा है कि, 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। वहीं बीजेपी इस बार कुल 50 सीट से ज्यादा सीट नहीं जीतेगी। उन्होंने आगे कहा कि, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दुंगा।

उपचुनाव पर क्या बोले साप सांसद?

2022 के मतदान सूची से उपचुनाव कराए जाने पर कहा कि योगी सरकार अयोध्या में वोट काटने का प्रयास कर रही है। जिसमें सरकार की मंशा मुसलमान और यादवों की वोट काटने की है। जिसका हम विरोध करेंगे। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। सपा सांसद ने आगे कहा कि इसके बावजूद भी सरकार 2022 की सूची से उपचुनाव कराती है तो हम इसको चुनाव आयोग लेकर जाएंगे।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव होने वाला है। जिसकी जिम्मेदारी सीएम योगी को दी गई है। केंद्र में बैठे लोगों ने अयोध्या में योगी को फंसा दिया है। भाजपा में अंदरखाने खुद खींचतान मची हुई है। जिसका खामियाजा सीएम योगी को भुगतना पड़ रहा है।

रेप केस आरोपी सपा नेता पर क्या बोले अवधेश प्रसाद?

रेप केस आरोपी सपा नेता मोइन खान को लेकर कहा कि अभी मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है फैसला आने दीजिए। योगी का बुलडोजर नया नहीं है। इनको जनता का जितना नुकसान करना था कर लिया है। अब जनता ज्यादा नुकसान नहीं सहेगी।

क्या था मोईन खान का मामला?

बाते दें कि मोईन खान पर अयोध्या में नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद योगी सरकार एक्शन मोड पर आ गई। सारकर के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी मोईन खान की बेकरी पर बुलडोजर चलावा दिया था। जानकारी के मुताबिक, सपा नेता और उसके नौकरों ने पिछड़े वर्ग की करीब 12 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। बता दें कि सपा नेता मोईन खान सपा सांसद अवधेस प्रसाद का करीबी माना जाता है।

विधानसभा में योगी ने उठाया था मामला

नाबालिक से दुष्कर्म का यह मामला केवल प्रशासन तक ही नहीं रुका, बल्कि इसको सीएम योगी ने विधानसभा में भी उठाया था। योगी ने सपा सरकार को घेरते हुए कि दुष्कर्म आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद सीएम पीडिता के परिजनों से मिलने अयोध्या भी गए। और युवती के परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, दोषियों पर कार्रवाई हो गई है। जिसके बाद मोईन खान की मुश्किलें बढ़ गईं।

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner