Home / राजनीति / केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने गिनवाईं मोदी की 100 दिन में 15 लाख करोड़ की योजनाएं, विस्तार से जानिए किसको मिली क्या सौगात
Videos_01

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने गिनवाईं मोदी की 100 दिन में 15 लाख करोड़ की योजनाएं, विस्तार से जानिए किसको मिली क्या सौगात

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस क्लब सभागार में उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 3.0 के 100 दिनों में 15 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन हुआ है। सरकार देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधार करने की पुरजोर कोशिश में है। इसलिए 3 लाख करोड़ की राशि सड़क, रेल, एयरपोर्ट, पोर्ट के विकास के लिए है। वहीं मीडिया से रूबरू हुई केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ बेहद चिंता का विषय बना हुआ है। लेकिन राज्य की सरकार घुसपैठ और महिलाओं के सुरक्षा को लेकर चुप्पी साधे बैठी है। महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यक्रमों को भी धरातल पर उतारने के लिए राज्य की सरकार उन जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं है।

चार करोड़ युवाओं को PM पैकेज

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि NDA सरकार के 100 दिन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण लिए 49 हजार करोड़ की योजना को स्वीकृत दी गई है। इस योजना से लगभग 25 हजार गांव जुड़े जाएंगे। वहीं मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि का लाभ 9.3 करोड़ किसानों को मिला है। सरकार ने अपने कार्यकाल के इस 100 दिनों में यूनिफाइड पेंशन स्कीम की सौगात दी है। इसके साथ ही देश के 4 करोड़ युवाओं के लिए पीएम पैकेज के तहत 20 लाख करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ने एक करोड़ युवाओं को टॉप कंपनी में इंटर्नशिप कराने का वादा किया है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नए चरण के लिए 3 करोड़ आवास की स्वीकृति दी गयी। जिसमें 2 करोड़ ग्रामीणों और 1 करोड़ शहरी लोगों को आवास दिए जाएंगे। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश के बुजुर्गों के स्वास्थ्य और इलाज के लिए 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुषमान का लाभ देने की योजना शुरू की गई है।

लखपति दीदी को एक लाख रुपए

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत सरकार के चार आयाम में एक महिला भी शामिल है। इसलिए देश की महिलाओं के विकास और उनके समग्र सशक्तिकरण के लिए 3 लाख करोड़ की योजनाएं बनाई गई हैं। 90 लाख स्वयं सहायता समूह, पर्यटन दीदी, लखपति दीदी के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को सर्वोत्तम बनाने की योजनाएं चल रही हैं। लखपति दीदी योजना के तहत प्रति वर्ष 01 करोड़ दीदियों को प्रतिवर्ष 01 लाख रुपये की आय सुनिश्चित होगी और उनका जीवन स्तर में बदलाव होगा।
 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner