Home / राजनीति / हिमाचल के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह नालागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, कहा अब ऐसे होगी तरक्की
Videos_01

हिमाचल के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह नालागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, कहा अब ऐसे होगी तरक्की

HIMACHAL NEWS; हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध नालागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं।  वह नालागढ़ पहुंचने के बाद पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में लोगों की जन समस्या के लिए रुके और इसी दौरान वह मीडिया से रूबरू भी हुए हैं। मीडिया से बताचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि अगर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का डेढ़ वर्षो में कोई विकास नहीं हुआ तो उसका जिम्मेदार नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से आजाद विधायक था। और जैसे ही आजाद विधायक ने इस्तीफा दिया तो लोगों ने उन्हें विकास न करने का खामियाजा देते हुए घर से बाहर बिठा दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि अब नालागढ़ में नवनिर्वाचित विधायक बावा हरदीप सिंह चुने गए हैं। और उनकी अध्यक्षता में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की रिकॉर्ड तोड़ तरक्की होगी।

पिछली सरकार छोड़कर गई कर्जा

मीडिया से बातचीत करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आगे कहा है कि पिछली भाजपा की सरकार प्रदेश को 75000 करोड़ के कर्ज में डुबाकर कर  गई है। और इतना होने के बावजूद भी सरकार ने 2100 करोड़ की एक्स्ट्रा इनकम जनरेट की है। उन्होंने कहा है कि पंचायती राज वित्तीय वर्ष में 47 करोड़ की धनराशि केवल पंचायत घर नए बनाने के लिए दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 412 पंचायत घर बनवाने का वादा किया था। लेकिन स्टाफ की व्यवस्था नहीं की गई और ना ही पंचायत घर बने थे।

सभी टारगेटों को पूरा कर रही सरकार

उन्होंने कहा कि पहले पंचायत घर बनाने के लिए 33 लाख दिए जाते थे। लेकिन अब हमारी सरकार ने उसे बढ़कर एक करोड़ 14 लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब पंचायती राज के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है। और प्रदेश के पंचायतों का विकास रिकॉर्ड तोड़ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के माध्यम से सरकार द्वारा 1200 करोड़ मनरेगा के काम करवाए गए हैं। और गवर्नमेंट आफ इंडिया की ओर से आने वाले सभी टारगेटों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नानदेय भी समय पर दिया जा रहा है और विभागीय अधिकारियों का वेतन भी समय पर दिया जा रहा है।

बावा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में होगी तरक्की

अनिरुद्ध ने कहा कि पहले GRS में  कोई दिक्कत थी। लेकिन अब उसे भी सॉल्व कर दिया गया है। वहीं पंचायत प्रधानों को उनका पैसा सीधा खाते में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब नालागढ़ से नर्व निर्वाचित विधायक बावा हरदीप सिंह चुने गए हैं। उनकी अध्यक्षता में नालागढ़ की तरक्की तीव्र गति से होगी।

बता दें कि उपमण्डल की ग्राम पंचायत रेडू उपरला में ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण मंत्री द्वारा किया गया है। और ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत पंजैहरा में मैरिज हॉल की आधारशिला रखी गई है। वहीं अनिरूद्ध सिंह इसके बाद ग्राम पंचायत रिया तथा ग्राम पंचायत बाहा में पंचायत घरों का लोकार्पण करेंगे।

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner