Home / राजनीति / तेजस्वी का उप मुख्यमंत्री पर तंज, कहा विजय सिन्हा के घुटना में है दिमाग 
Videos_01

तेजस्वी का उप मुख्यमंत्री पर तंज, कहा विजय सिन्हा के घुटना में है दिमाग 

BIHAR: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता जन संवाद यात्रा के क्रम में तीसरे दिन दरभंगा पहुंचकर प्रेक्षागृह में पांच विधान सभा के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 20 साल से लगातार विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांगे पूरी नही हो रही है। 

बिहार के साथ सौतेला व्यवहार

वहीं तेजस्वी ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन वोट बिहार के मतदाताओं से लेंगे। लेकिन जनता के साथ सौतेला व्यवहार करेंगे। इन्ही सभी मुद्दों को लेकर अभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद चल रहा है। उसके बाद तेजस्वी ने कहा कि जनता के बीच पूरी टीम के साथ उतरेंगे और तमाम बिहार के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएंगे।

जनता को कर रहे भ्रमित

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार के विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से वो उपमुख्यमंत्री बने हैं। एक काम बता दें, जो उनके द्वारा किया गया हो। सिर्फ गाड़ी और सिक्योरटी लेकर जनता के पैसे से घूमते हैं। घूमना कोई काम है क्या। क्या सिन्हा हम से ज्यादा जनता के बीच में रहे हैं। रात दिन हम लोगों ने सड़को पर बिताए हैं। क्या वो हम से ज्यादा जनसभा किए हैं। ये लोग बेकार की बातें करके जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ इंटरनल बैठक हो रही है। तो खुले में थोड़ी ही होगी। घुटने में जिसका दिमाग है तो उसके बारे में क्या कहेंगे।

सर्वे में हो रहा खेला

वहीं उन्होंने मिथिलांचल के चुनावी नतीजों पर कहा कि ठीक है नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आए। लेकिन हम कमजोर नहीं हैं। बिहार में सबकी लड़ाई हमसे ही होती है। इसके बाद उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भरष्टाचार में लगी हुई है। अभी जो बिहार में सर्वे हो रहा है। उस सर्वे में बड़ा भ्रष्ट्राचार हो रहा है। बहुत खेला हो रहा है। सर्वे के नियमों को सरल बनाना चाहिए। वहीं तेजस्वी ने पिछले चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि पिछले बार तो सरकार लगभग बना लिए होते, अगर हमारे साथ बेइमानी नहीं होती। 
 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner