Home / राजनीति / सीएम ने चंदनकियारी के चंडीपुर मैदान से बोकारो में मेडिकल कॉलेज के साथ 500 बेड के अस्पताल के भवन निर्माण का किया शिलान्यास 
Videos_01

सीएम ने चंदनकियारी के चंडीपुर मैदान से बोकारो में मेडिकल कॉलेज के साथ 500 बेड के अस्पताल के भवन निर्माण का किया शिलान्यास 

JHARKHAND : झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री मन्ना गुप्ता,मंत्री बेबी देवी ने मंगलवार को चंदनकियारी के चंडीपुर मैदान में कार्यक्रम के दौरान बोकारो में 688 करोड़ 49 लाख की लागत से जगन्नाथ महतो मेडिकल कॉलेज एवं 500 बेड का अस्पताल के भवन निर्माण का शिलान्यास किया।‌ साथ ही तेनुघाट थर्मल पॉवर स्टेशन ललपनिया में 50 मेगावाट के सोलर पावर स्टेशन एवं रामगढ़ जिले के पतरातू में रेल के ओवरब्रिज के साथ विभिन्न योजनाओं की आनलाईन शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा ईडी,सीबीआई और जेल का भय दिखाकर भाजपा द्वारा झारखंडियों के अधिकार को छीनने का काम कतई बर्दाश्त नही करेंगे। जैसे लड़ के लिया झारखंड वैसे ही यहां के आदिवासी व मूलनिवासी के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रहेगी। कहा भाजपा व्यापारियों के हित के लिए काम करती है और हम हमारे माताओं बहनों व युवाओं के हित में योजनाओं को धरातल में उतारने के कार्य में लगे हैं। झारखंडी युवाओं को रोजगार व माता बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर कई योजनाओं को धरातल में उतारा। जिसका ताजा उदाहरण मइया सम्मान योजना के तहत लगभग 50 हजार माता बहनों को आर्थिक सहायता की योजना शामिल है। 

गरीबों तक पहुंचाई जाएंगी योजनाए

वहीं सीएम ने आगे कहा कि षड़यंत्र के तहत हमे विस्थापित बनाकर हमारे जमीन में ही उद्योग लगाया जा रहा है। परंतु उन उद्योगों में रोजगार के समय हमे ही वंचित रखा जाता है। जिसका ताजा उदाहरण हमारी जमीन में एशिया की सबसे बड़ी बोकारो स्टील प्लांट तो बनी,परंतु स्थानीय व विस्थापितों को उनका सही अधिकार अबतक नहीं मिल पाया। कहा केंद्र को भाजपा सरकार ने हमे डराने के लिए ईडी ,सीबीआई समेत तमाम केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमे जेल में डालकर डराने की कोशिश की,परंतु अब झारखंडी जनता उनके मंसूबों को जान चुकी है। जिससे डरने की जरूरत नहीं। कहा झारखंड में अब उद्योगपतियों व व्यापारियों की सरकार है। जो रांची हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गावों से चलाई जा रही है। जहां गरीबों की योजनाओं को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

जेल से आने के बाद बना बब्बर शेर

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने हमारे शेर मुख्यमंत्री को डराने के लिए जेल में डाला,परंतु वही शेर जेल से निकलने के बाद अब बब्बर शेर बन गया है। जिनके साथ शेरनी की तरह दहाड़कर झारखंड के विकास को दिशा देने के लिए उनकी पत्नी भी बखूबी साथ दे रही है। अब झारखंड के समुचित विकास के पहिए की गति को रोकने की हिम्मत किसी में नही।

सीएम योजनाओं की सराहना

मंत्री बेबी देवी ने अपने जिले में करोड़ों की राशि के योजनाओं की सौगात देने व स्व जगन्नाथ महतो के नाम मेडिकल कालेज की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री समेत मंत्रीमंडल के तमाम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के पहल पर नारी सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जानेवाली योजनाओं की सराहना की।

ये लोग रहे मौजूद

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झामुमो कांग्रेस व राजद गठबंधन की सरकार के द्वारा की जा रही विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए झारखंड के इतिहास में इसे अभूतपूर्व बताया। मौके पर डीसी विजया जाघव,डीडीसी गिरिजा शंकर, डीआरडीए निदेशक श्रीमती मेनका व जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर समेत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।
 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner