बांग्लादेश में हो रहा हिन्दुओं पर अत्याचार- क्या करेगी भारत सरकार और यूनाइटेड नेशन ?
journo sam, December 09, 2024बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन बांग्लादेश के मुख्य पुजारी चिन्मय दास जी महाराज की गिरफ़्तारी से आहत होकर तृणमूल कांग्रेस की ममता बैनर्जी ने कहा कि इस मामले में भारत सरकार को संयुक्त राष्ट्र संघ की शरण में जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र की सेना ही बांग्लादेश में हस्तक्षेप कर हिन्दू अल्पसंख्यकों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में वह अपने बांग्लादेशी भाई-बहनों को भारत में शरण देना चाहेंगी और आधी रोटी ही सही, पर मिल-बांटकर खाएंगी।
हरिद्वारअधिवक्ता संघ ने संयुक्त राष्ट्र संघ को लिखा पत्र
ग़ौरतलब है कि हरिद्वार के अधिवक्ताओं के संघ ने संयुक्त राष्ट्र संघ को पत्र 5 दिसंबर को पत्र लिख कर बांग्लादेश में शांति सेना भेज कर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की है। साथ ही दोषियों पर उचित कार्रवाई की भी मांग की है। इसके अलावा पीड़ितों की आर्थिक नुकसान की भरपाइ की भी बात कही।
मानवाधिकार दिवस पर बांग्लादेश-मुद्दे पर रोष मार्च
रोशनाबाद कोर्ट में मानव अधिकार मंच के सामने वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं की लूटपाट, हत्या, हिन्दू महिलाओं का बलात्कार और मंदिरों के तोड़फोड़ को सरासर गलत बताया । वहीं अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि 10 दिसंबर, मानवाधिकार दिवस पर ऋषिकुल ग्राउंड से बांग्लादेश-मुद्दे पर एक रोष मार्च निकाला जाएगा, ताकि वहां शांति-स्थापना के लिए भारत सरकार और विश्व-समुदाय उचित कदम उठाये।