बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर राष्ट्र निर्माण संघर्ष समिति ने लोनी तहसील पहुंच कर सौपा ज्ञापन, जानिए पूरा मामला
सचिन मुखी, August 12, 2024BANGLADESH; बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शा रहे हैं। उपद्रवीयों ने केवल हिंदू समुदाय के साथ ही नहीं बल्कि उनकी आस्था के स्थानों को भी क्षतिग्रस्त किया है। उनके घरों और मंदिरों को भी तोड़ा गया है।
दुर्गा मां के मंदिर को बनाया निशान
सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहे एक वीडियों में देखा गया है कि उपद्रवियों ने फेनी बांस पाड़ा दुर्गा मां के मंदिर में तोड़फोड़ की, जब इससे भी मन नहीं भरा तो आगजनी की घटना को अंजाम दिया। बरिशाल में हिंदू घरों और दुकानों पर हमले किए गए। हमलावरों ने घरों में तोड़फोड़ की, चटगांव में हजारी गली क्षेत्र में भी हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया। यहां के मंदिरों पर हमले के अलावा स्थानीय बाजार में भी तोड़फोड़ की गई। राजशाही में भी स्थिति गंभीर है। यहां के हिंदू परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं।
राष्ट्रनिर्माण संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री को सौपा ज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी से राष्ट्रनिर्माण संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री मोदी को एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें मोदी से बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करवाने का निवेदन किया है।