Home / राजनीति / कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज, राहुल ने अडानी-अंबानी का नाम लेकर भाजपा को घेरा, कहा 'हमारी सरकार आएगी हम इनको नचवाएंगे'
Videos_01

कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज, राहुल ने अडानी-अंबानी का नाम लेकर भाजपा को घेरा, कहा 'हमारी सरकार आएगी हम इनको नचवाएंगे'

HARYANA: हरियाणा का सियासी रण जीतने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। वहीं जब कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी हरियाणा के बहादुरगढ़  पहुंचे तो उन्होंने यहां बीजेपी के खिलाफ जमकर आग उगली। बहादुरगढ़ की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अडानी और अंबानी की मदद करते हैं। वो रोजगार के सिस्टम को नष्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान खत्म करना चाहती है। और कांग्रेस संविधान की रक्षा करना चाहती है जबकि संविधान में लिखा है सभी नागरिक एक समान हैं।

वहीं केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर इकॉनॉमिक पालिसी बनाओ तो गरीबों के लिए होनी चाहिए। बीजेपी बिजनेसमैन का कर्ज माफ करती है। लेकिन किसानों के लिए तीन काले कानून लाती हैं। मोदी का चेहरा 24 घंटे अडानी-अंबानी की टीवी पर दिखता है। क्या आपने कभी किसानों की इन समस्याओं को इन चैनलों पर देखा। ये संविधान पर हमला है। जब RSS के लोग देश के संस्थानों में अपने लोगों को भरते हैं और गरीबों, वंचितों को जगह नहीं देते- तो वे संविधान पर आक्रमण करते हैं। 

अंबानी की शादी पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि अभी आपने अंबानी के बेटे की शादी देखी। अंबानी ने बेटे की शादी में हजारों करोड़ खर्च किए ये किसका पैसा है। ये आपका पैसा है। आप बैंक से लोन लेकर बच्चों की शादी करते हैं। मैं ये बदलना चाहता हूं। आपकी जेब से 24 घंटा पैसा छाना जा रहा है। जितनी जीएसटी मुकेश अंबानी देते हैं। उतनी ही जीएसटी किसान भी देते है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम इन सभी को नचवाएंगे। वो दिन आएगा जब हिंदुस्तान की सरकार गरीबों की होगी। जितना पैसा अरबपतियों का माफ किया जाता है उतनी ही पैसा किसानों और गरीबो का माफ किया जाएगा।

राहुल ने पीएम मोदी से पूछे ये सवाल

राहुल ने कहा कि हरियाणा में ड्रग्स की समस्या बढ़ती जा रही है। मैं नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि जब अडानी के मुंद्रा पोर्ट में हजारों किलो ड्रग्स मिली तो आपने किसे पकड़ा और किसे जेल भेजा? हरियाणा के लोग सेना में जाते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने 'अग्निवीर योजना' लाकर इस रास्ते को भी बंद कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर योजना हिंदुस्तान के जवानों से पेंशन, कैंटीन और शहीद का दर्जा चोरी करने का तरीका है

हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। फिलहाल देखना होगा कि इस बार के सियासी रण में कमल फिर से खिलता है या फिर कांग्रेस के हाथ को जनता का साथ  मिलता है
 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner