सीएम योगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बैठक, जानिए कौन कौन होगा इसमें शामिल
सचिन मुखी, August 08, 2024LUCKNOW ; उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सीएम योगी वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बैठक को कर रहे हैं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्य से सीएम योगी प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से बात-चीत करेंगे।
कब होगी ये खास बैठक
यह बैठक आज शाम 5 से 7 बजे तक चलेगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, एडीजी जोन, पुलिस कमिश्र आईजी, डीआईजी,एसएसपी और एसपी भी शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंसिंग बैठक को सीएम योगी कालीदास मार्ग पर स्थित अपने आवास पर ही करेंगे।
सीएम करेंगे कई खास मुद्दों पर बात
बता दें कि सीएम योगी ने यह बैठक प्रदेश की कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के लिए बुलाई है। इस बैठक में पुलिस के सभी अधिकारियों से अलग अलग मुद्दों पर बात करने वाले हैं। जिससे राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार आए और क्राइम पर भी लगाम लगे।