Home / राजनीति / पंजाब इलेक्शन अपडेट: आप में उत्साह - केजरीवाल ने कहा जनता का विश्वास अच्छे काम के साथ !
Videos_01

पंजाब इलेक्शन अपडेट: आप में उत्साह - केजरीवाल ने कहा जनता का विश्वास अच्छे काम के साथ !

पंजाब विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी में जोश और उत्साह भर दिया है। पंजाब में चार में से तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) जीत गई है। डारा बाबा नानक में आप के गुरदीप रंधावा ने झंडे गाड़े हैं। वहीँ गिद्दडबाहा से आप के हरदीप सिंह ढिल्लों और चब्बेवाल से डा. इशांक चब्बेवाल जीते हैं।बरनाल सीट पर कांग्रेस के उमीदवार कुलदीप सिंह ने फ़तह की है। आपको बता दें कि पंजाब उपचुनाव में चार सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई थी।  गिदड़बाहा में सबसे ज़्यादा 81 फ़ीसदी  मतदान दर्ज हुआ । वहीं डेरा बाबा नानक में 63 , बरनाला में 54 और चब्बेवाल में 53 फ़ीसदी मतदान हुआ।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के परिणाम को दिल्ली चुनाव का सेमीफाइनल बताया है। साथ ही, यह परिणाम 2027 में होने वाले पंजाब चुनाव का भी सेमीफाइनल था। उन्होंने कहा कि जनता ने बता दिया कि आप अच्छा काम कर रही है। इसके साथ अब पंजाब में आप की 95 सीटें हो गई हैं..ऐसे में आगामी दिल्ली विधानसभा को लेकर आप ने अपनी तैयारियों को और धार देनी शुरू कर दी है।

पंजाब उपचुनाव के बाद केजरीवाल ने दी आप के नेताओं, कार्यकर्ताओं, और समर्थकों को बधाई !

केजरीवाल ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। उन्होंने दिल्ली मॉडल ऑफ गवर्नेंस की चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल अब देश में स्थापित हो चुका है। पहली बार दिल्ली के लोगों ने 2013 में 49 दिन की आप सरकार बनाई थी। उन 49 दिन की सरकार ने देश को दिल्ली मॉडल ऑफ गवर्नेंस की एक झलक दी थी। इसने बिजली सस्ती और मुफ्त पानी दिया। उसको देखकर एक साल बाद 2015 में जनता ने 70 में से 67 सीटें दी थी।

क्या राजनीति में नए दौर की शुरुआत कर पायेगी आप?

क्या आप का भरोसा अगले आम चुनाव में उन्हें दिल्ली और पंजाब में अपना वर्चस्व बनाने देगा? क्या आप सारे विरोधों के बीच अपनी पहचान बनाने में होगी क़ामयाब ? इन सबका जवाब जानने के लिए हमें करना होगा इंतज़ार 2027 के चुनाव का।  तब तक बने रहिये हमारे साथ और पाते रहिए खबरें जो रहेंगीं आपके साथ। 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner