Home / राजनीति / ओपी राजभर ने रैली को सम्बोधित करते हुए विपक्षी दलों पर साधा निशाना, BJP की नीतियों का किया गुड़गान
Videos_01

ओपी राजभर ने रैली को सम्बोधित करते हुए विपक्षी दलों पर साधा निशाना, BJP की नीतियों का किया गुड़गान

AMBEDKARNAGAR: शोषित वंचित समाज की महारैली का आयोजन आज सल्टौआ विकास खण्ड क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज में आयोजित हुआ। जिस कार्यक्रम के मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री सुभासापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करने पहुँचे। जहाँ भारी संख्या में लोग ओपी राजभर के उद्बोधन को सुनने के लिए पहुँचे। कार्यक्रम के दौरान सुभासापा के जिलाध्यक्ष अमन राजभर पार्टी के महादेवा विधायक दुधराम व बीजेपी के जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर कैबिनट मंत्री का मंच पर माला पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा की नीतियों का किया गुड़गान

कार्यक्रम को सम्बोधित करने मंच पर पहुँचे सूबे के कैबिनेट मंत्री ओ.पी.राजभर मंच थामते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की और बीजेपी की नीतियों का गुड़गान करते नजर आए।  इतना नही अंबेडकर नगर में हुए एक कार्यक्रम को लेकर ओपी राजभर ने मुख्यमंत्री द्वारा उनके वोटरों  की भीड़ देखकर गदगद हो गए। और बधाई देते हुए बोले कि की आप का एक एक वोटर एक जुट होकर आप के आदेश पर चलने को तैयार है। बधाई हो आप के वोटरों को जहाँ भी जब भी आप जिसको कोई दिक्कत हो, आप हमसे बताना हम उनकी पूरी ताकत के साथ मदद करने का काम करेंगे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ पंचायत सहायक को नियमित करने की मांग का पोस्टर लेकर पहुँच गए। वहीं पोस्टर में माध्यम से विभागीय मंत्री से पंचायत सहायक का मानदेय 20 हजार करने की माँग करते नजर आये। तख्तियों पर लोग पंचायत सहायक को नरेगा मजदूर की मजदूरी से कम मानदेय का हवाला देते हुए पोस्टर से प्रदर्शन करते नजर आए। मंत्री जी अपना उद्बोधन देने लगे रहे और पंचायत सहायक अपने पोस्टर के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन निरन्तर करते रहे। कार्यक्रम के बाद  सभी पंचायत सहायकों की एक मांग पत्र की कॉपी मंत्री ने ली और जल्द कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम स्थल से निकल गए।

ओपी राजभर देगा कंधे से कंधा मिलाकर साथ

मंच से सम्बोधित करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर बरसते नजर आए। अखिलेश यादव, मायावती,कांग्रेस पर निशाना साधा,ओपी राजभर ने कहा जो काम इंदिरा गांधी नहीं कर पाई वह काम राजभर ने कर दिखाया। वहीं उन्होंने कहा कि आज राजभर का बेटा इंजीनियर बन रहा जिला पंचायत में आया ये मुख्यमंत्री जी बोल रहे क्यो बोल रहे हैं। आज आप अपने बच्चों से बोलो पढ़े अप्लाई करें आज विभागों में वेकेन्शी निकल रही है। हम अपने विभाग में लगभग 70 हजार वेकेन्शी निकलने की तैयारी है। आप अप्लाई करो आप पढ़ लिखकर हमारी बेटियां आज पुलिस की भर्ती निकलने जा रही हैं। आप अपने बच्चों को पढ़ाओ उस योग्य बनाओ ये ओपी राजभर आप के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner