संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरु- वक़्फ़ बिल और संभल हिंसा पर गहमागहमी की उम्मीद
journo sam, November 25, 2024संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरु हो रहा है। ये सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में 16 विधेयक पर चर्चा होगी। इनमें से पांच बिल नए होंगे। इसमें शिपिंग सेक्टर से जुड़े तीन बिल शामिल है। सरकार कोस्टल शिपिंग बिल, इंडियन पोर्ट्स बिल, मर्चेंट शिपिंग बिल पेश करेगी।भारतीय शिपिंग के विकास के लिए तीनों बिल काफी अहम है। वहीं, पहले से पेश 13 बिल को पास कराने के लिए लिस्ट किया गया। इनमें से बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल और वक्फ बिल, राष्ट्रीय सहकारिता विश्वविद्यालय बिल भी लिस्ट में शामिल हैं। साथ ही पंजाब न्यायालय (संशोधन) विधेयक, आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, रेलवे (संशोधन) विधेयक, गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधित्व से संबंधित विधेयक, और बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक पर भी चर्चा की सम्भावना है। इसके अलावा कांग्रेस ने संभल मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार की नक़ाबलियत पर भी चर्चा की मांग की है।