Home / राजनीति / यूपी असेंब्ली इलेक्शन का आग़ाज़ -23 नवंबर को सामने आएगा नतीजा।
Videos_01

यूपी असेंब्ली इलेक्शन का आग़ाज़ -23 नवंबर को सामने आएगा नतीजा।

उत्तरप्रदेश विधानसभा उपचुनाव की 9 सीटों पर मतदान शुरु हो गया है। आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रही। लोकतंत्र के इस पर्व में बहुत से मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

इस दौरान सुरक्षा के पुख़्ता इंतिज़ाम किये गये।

यूपी इलेक्शन अपडेट

आपको बता दें कि यूपी बाय इलेक्शन रिजल्ट 23 नवम्बर को आना है, जिसमें विभिन्न पार्टियों के 11 महिलाओं समेत 90  उम्मीदवारों और 3435974 मतदाताओं का भविष्य तय होगा।  कुल मतदाताओं में से 1588967 महिला, 1846846 पुरुष, और 161 थर्ड जेंडर हैं । गाज़ियाबाद से सबसे ज़्यादा 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं सीसामऊ और खैर से सबसे कम 5 -5 उम्मीदवार खड़े हैं।  ग़ौरतलब है कि फूलपुर, गाज़ियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने विशेष तैयारी की है। 

यूपी असेंब्ली इलेक्शन में चुनाव आयोग ने किये सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  के अनुसार  उपचुनाव में कुल 1917 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 3718 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। इनमें से १२३७ बूथ संवेदनशील हैं। मतदान पर पूरी नजर रखते हुए आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 9 व्यय प्रेक्षक, और 5 पुलिस प्रेक्षक  भी तैनात किए हैं। आपको बता दें कि अर्धसैनिक बल को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  1994 पोलिंग बूथ पर लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है, वहीं 434 पोलिंग बूथों पर वीडियोग्राफी की जा रही है।

इक नज़र यूपी इलेक्शन अपडेट पर- विधानसभा उपचुनाव सीटों के आंकड़

मीरापुर-  मीरापुर में मतदाताओं की संख्या 324571 है। इनमें  से 1,52,644 महिलाएं, 1,71,912 पुरुष,  और 15 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां से  कुल 11 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं।

कुंदरकी- -कुंदरकी में कुल 3,84,673 मतदाता हैं। इनमें 1,76,136 महिलाएं, 2,08,524 पुरुष, और 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

गाजियाबाद-गाजियाबाद से मतदाताओं की संख्या 4,61,644 है । इनमें 2,07,456 महिलाएं , 2,54,159 पुरुष, और 29 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां से 14 उम्मीदवार खड़े हैं, जिनके किस्मत का पिटारा यूपी बाय इलेक्शन रिजल्ट ही खोलेगा ।

खैर -खैर में कुल मिलकर 4,02,819 मतदाता हैं, जिनमें 1,87,709 महिलाएं, 2,15,088 पुरुष, और 22 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस क्षेत्र से 5 उम्मीदवार एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

करहल-करहल में मतदाताओं की संख्या 3,82,483 मतदाता है। इसमें 1,74,957 महिलाएं, 2,07,522 पुरुष, और 4 थर्ड जेंडर हैं। यहां से 7 उम्मीदवार खड़े हैं।

सीसामऊ-सीसामऊ में कुल  2,71,042 मतदाता हैं। इनमें 1,27,273 महिलाएं, 1,43,768 पुरुष, और 1 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। यहां से कुल 5 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं।

फूलपूर-फूलपुर में कुल मतदाता  4,07,944 हैं। इनमें 1,84,044 महिलाएं, 2,23,842 पुरुष,  और 58 थर्ड जेंडर हैं। यहां से 12 उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा।

कटेहरी-कटेहरी में कुल मिलाकर  4,01,165 मतदाता हैं, जिसमें 1,90,439 महिलाएं, 2,10,726 पुरुष, और थर्ड जेंडर के कोई भी मतदाता नहीं हैं। यहां से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मझवा- मझवा में कुल मतदाता 3,99,633 है, जिसमें 1,88,309 महिलाएं, 2,11,305 पुरुष, और 19 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां से 13 उम्मीदवार अपने किस्मत को आज़मा रहे हैं।

यूपी असेंब्ली इलेक्शन- मुजफ्फरनगर से आ रही है तनातनी की ख़बरें

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मतदान के दौरान बवाल हो गया। ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, वहीं पुलिस ने मौके से भागकर अपनी जान बचा।  इसी अफरातफरी के बीच दरोगा ने पिस्टल निकाल ली और फिर फोर्स ने भीड़ को खदेड़ा दिया।   फोर्स के साथ SSP भी पहुंच गए। इसी बीच सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने आरोप लगाया कि पुलिस वोट नहीं डालने दे रही और लोगों की आईडी चेक कर परेशान किया जा रहा है।  इधर, कानपुर के सीसामऊ में भी सुबह से हंगामा हो रहा है । मुस्लिम वोटर्स ने पुलिस पर आरोप लगाए कि उनकी आईडी चेक की, फिर उनको वोट नहीं डालने दिया। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही और साथ ही मारपीट भी कर रही है ।

यूपी इलेक्शन अपडेट -अधिकांश जगहों पर शांतिपूर्ण हुए मतदान -  दोपहर 3 बजे तक  पड़ा 42.18% वोट

चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार जहां मीरापुर में 3 बजे तक 49% मतदान हुआ , वहीं कुंदरकी में 49.70%, फूलपुर में 36.58%, खैर में 39%, गाजियाबाद में 27.36%, करहल में 44.64%, सीसामऊ में 40.29%, कटेहरी में 49.43%, मझवां में 43.64% वोट पड़े ।

 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner