कांग्रेस के मेंन्यूफेस्टो को अनिल विज ने बताया झूठ का पुलिंदा, पक्ष विपक्ष में आरोपों का दौर जारी
journo sam, September 28, 2024HARYANA: कांग्रेस द्वारा आज अपना मेंन्युफेस्टो जारी किया गया है। जिस पर चुटकी लेते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि झूठ का पुलिंदा है। क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी अपने मेंन्युफेस्टो पर काम नहीं किया। कांग्रेस ने झूठ की यूनिवर्सिटी बनाई हुई है। कल तक मुख्यमंत्री का दावा करने वाले कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि आलाकमान जिसे चाहेगी वही मुख्यमंत्री होगा। इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि उन्हें पता है कांग्रेस की सरकार ही नहीं बननी तो उन्हें अचानक झटका लगे। इसलिए उन्होंने पहले ही कहना शुरू कर दिया है। वहीं हुड़्डा ने कहा है कि कांग्रेस ने ठेकेदारी खत्म की जबकि भाजपा खुद ठेकेदार बन गई। इस पर हुड़्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड़्डा झूठ बोलते है वे बताये कि गेस्ट टीचर किसने रखे, ठेकेदारी पर सभी हुड़्डा ने रखे हैं। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अग्निवीरो को पेंशन व हरियाणा मे नौकरी देने की बात का विज मे समर्थन किया।
झूठ बोलने में माहिर बनते हैं कांग्रेस के लीडर
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोग लीडर बनते हैं जिनके पास झूठ बोलने की डिग्री होती है। क्योंकि वहाँ झूठ फैलाने में महिर लोगों की जरूरत होती है। विज ने कहा कि पिछले लोकसभा के चुनावों मे राहुल गांधी ने कहा था कि 8500 रुपये खटा खट आपके खाते में आ जायेगा। अब वे बताये कहाँ गए वो 8500 रुपये । विज ने कहा कि जिन प्रदेशों में तुम्हारी सरकार है वहाँ तो दो ।
आलाकमान चाहेगी वहीं बनेगा सीएम
कल तक मुख्यमंत्री का दावा करने वाले कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि आलाकमान जिसे चाहेगी वही मुख्यमंत्री होगा। इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि उन्हें पता है कि कांग्रेस की सरकार ही नहीं बननी तो उन्हें अचानक झटका लगे। इसलिए उन्होंने पहले ही कहना शुरू कर दिया है।
भाजपा बनी ठेकेदार
वहीं हुड़्डा ने कहा है कि कांग्रेस ने ठेकेदारी खत्म की जबकि भाजपा खुद ठेकेदार बन गई। इस पर हुड़्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड़्डा झूठ बोलते हैं। वे बताये कि गेस्ट टीचर किसने रखे,ठेकेदारी पर सभी विभागों मे हुड़्डा ने रखे हैं। विज ने कहा कि ठेकेदार शोषण करता था। इसलिए हमने हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया। जिस कारण सभी के पैसे खाते मे आते थे। पहले ठेकेदार रोहतक के ही होते थे। इसलिए अब हुड़्डा को तकलीफ हो रही है।
कांग्रेस के पेट दर्द क्यों ?
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अग्निवीरो को पेंशन मिलेगी व हरियाणा में नौकरी भी मिलेगी। इस पर अनिल विज ने कहा कि अग्निवीर अच्छी स्कीम है। लोग उसे स्वीकार कर रहे हैं। विज ने कहा कि आज तक हिंदुस्तान में जहाँ जहाँ भर्ती हुई है वहाँ पर एक भी सीट खाली नहीं गई है। विज ने कहा कि जब लोग पसंद कर रहे हैं तो कांग्रेस के पेट मे दर्द क्यों हो रहा है।