विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले में तगड़ा झटका, 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से किया अयोग्य घोषित
सचिन मुखी, August 07, 2024Olympic Game ; देशभर में कल तक जो खुशी थी आज वह निराशा में बदल गई। उसकी खास वजह यह है कि विनेश फोगाट को ओवर वेट में कुश्ती से बाहर कर दी गई हैं। जिससे महिला पहलवान विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा है। यह झटका केवल विनेश को ही नहीं बल्कि पूरे भारत को लगा है। बता दें कि विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम भारवर्ग की स्पर्धा के लिए चुना गया था। लेकिन उनका वेट प्रतियोगिता के मानक से 100 ग्राम ज्यादा बताया गया है। विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित होने के बाद यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के प्रमुख नेनाद लालोविक की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा है कि विनेश को निराशा हाथ लगी है 'मुझे इसका बहुत दुख है'।
वहीं उन्होंने कहा कि, "हमें नियमों का सम्मान करना चाहिए। मुझे बहुत दुख है कि उसके साथ क्या हुआ। उसका वजन बहुत कम था। लेकिन नियम तो नियम हैं और सब कुछ सार्वजनिक है। सभी एथलीट वहां हैं और किसी ऐसे व्यक्ति को प्रतिस्पर्धा में शामिल करना असंभव है जो वजन के हिसाब से सही नहीं है।"
क्यूबा को सेमीफाइनल में हराया
मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश ने क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं। वहीं वह पहले राउंड तक 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को उन्होंने अंत तक बनाए रखा और फाइनल में जगह बनाई। विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। सेमीफाइनल से पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की लिवाच उकसाना को 7-5 से हराया था।
फाइनल में पहुंचने पर मिलना चाहिए पदक?
नेनाद ने आगे कहा, "असंभव (उसे पदक देना क्योंकि वह फाइनल में पहुंच गई थी)। क्योंकि ब्रैकेट बदल रहे हैं, सब कुछ बदल रहा है। और वैसे भी, नियम तो नियम ही हैं। जो भी आगे बढ़ता है, उसे पता होता है कि उसके पास दूसरा रास्ता भी है। अगले दिन, अपील की गई। मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता जो किया जा सके। प्रतियोगिता जारी है, और मुझे वाकई नहीं लगता कि यह संभव है।"