हरियाणा और जम्मू के विधानसभा परिणाम
journo sam, October 08, 2024HARYAN& JAMMU KASHMIR : हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव के नतीजे लगातार जारी हो रहे हैं। जिसको लेकर सभी दल अपनी अपनी सीटों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं दोनों प्रदेश की आवाम में अपनी अपनी पार्टी को लेकर कहीं खुशी तो कहीं गम की शाम होते नजर आ रही है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में JMK बहुमत की सरकार के करीब पहुंचती दिख रही है।
वहीं अगर हरियाणा की बात की जाए तो भाजपा आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। अन्य पार्टियों में बीएसपी की 1 सीट तो आईएनएलडी की 1सीट वहीं अदर के खाते में तीन सीट दिख रही हैं। इसके साथ ही बता दें कि जेजेपी अपना अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट
BJP - 48
CONG- 37
IND - 03
INLD - 02
90 विधानसभा सीट वाले जम्मू-कश्मीर का क्या है रुझान ?
JNC -42
BJP- 29
IND - 07
INC - 06
PDP -03