कल हुआ महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार -39 विधायकों ने ली शपथ !
journo sam, December 14, 2024भाजपा के 19, शिवसेना के 11 और NCP के 9 विधायक मंत्री बने। 2.5 साल के फॉर्मूले पर सहमति बनाते हुए 33 विधायकों ने कैबिनेट, जबकि 6 ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली । इस मौक़े पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपस्थित थे. शपथग्रहण समारोह महाराष्ट्र के उप-राजधानी नागपुर में हुआ, जो कि राज्य के 33 साल के इतिहास में पहली बार हुआ। गौरतलब है कि 20 नवंबर को सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावी परिणाम 23 को आया जिसमें महायुति को 288 में से 230 सीटें मिलीं और सत्ता हासिल हुई। भाजपा को 132 , शिंदे की शिवसेना को 57 और पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिलीं।
मंत्रिमंडल में शामिल हुए विधायकों के नाम इस प्रकार हैं:-
बीजेपी
1- चन्द्रशेखर बावनकुले
2- राधाकृष्ण विखे पाटिल
3- चंद्रकांत पाटिल
4- गिरीश महाजन
5- गणेश नाईक
6- मंगल प्रभात लोढ़ा
7- जयकुमार रावल
8- पंकजा मुंडे
9- अतुल
10- अशोक उइके
11- आशीष शेलार
12- शिवेंद्र राजे भोसले
13- जयकुमार गोरे
14- संजय सावकरे
15- नितेश राणे
16- आकाश फुंडकर
17- माधुरी मिसाल (राज्यमंत्री)
18- पंकज भोयर (राज्यमंत्री)
19- मेहना बोर्डिकर (राज्यमंत्री)
एनसीपी (अजित पवार)
1- हसन मुश्रिफ
2- धनंजय मुंडे
3 -दत्ता मामा भरणे
4- अदिति तटकरे
5- माणिकराव कोकाटे
6- नरहरि ज़िरवाल
7- मकरंद आबा पाटिल
8- बाबासाहेब पाटिल
9- इंद्रनील नाईक (राज्यमंत्री)
शिवसेना (एकनाथ शिंदे)
1- गुलाबराव पाटिल
2- दादा भूसे
3- संजय राठौड़
4- उदय सामंत
5- शंभुराज देसाई
6- संजय शिरसाट
7- प्रताप सरनाईक
8- भरतशेठ गोगावले
9- प्रकाश अबितकर
10- आशीष जयसवाल (राज्यमंत्री)
11- योगेश कदम (राज्यमंत्री)
इस मंत्रिमंडल की यह ख़ास बात है कि इसमें अगली पारी में अन्य विधायकों को भी सत्तासीन होने का मौक़ा मिलेगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल से बाहर रखे गए प्रमुख नेताओं में भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार, एनसीपी के छगन भुजबल और दिलीप पाटिल और शामिल हैं.