Home / राजनीति / महाराष्ट्र और झारखण्ड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं सामने - झारखण्ड में इंडिया और महाराष्ट्र में महायुति आगे
Videos_01

महाराष्ट्र और झारखण्ड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं सामने - झारखण्ड में इंडिया और महाराष्ट्र में महायुति आगे

महाराष्ट्र में बीजेपी की महायुति की बढ़त से पार्टी में जोश का माहौल है । महायुति 223 सीटों पर, जबकि एमवीए 55  सीटों पर आगे है ।   बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद के उमीदवारों में सबसे आगे है । देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि एक हैं तो सेफ हैं । उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी बात की।  2 5 नवम्बर को विधायक दल की बैठक होने की सम्भावना है।   सूत्रों के अनुसार 26 नवम्बर को शपथ समारोह का आयोजन होगा ।

झारखण्ड विधान सभा चुनाव

अगर झारखण्ड की बात करें तो वहां इंडिया गठबंधन 52 सीटों पर आगे है, जबकि एनडीए 28  सीटों पर आगे है।  अभी मतगणना जारी है और शाम 6 बजे तक चलेगी।  यहाँ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन की सरकार का वापस आना लगभग तय माना जा रहा है । जहाँ जेएमएम की इंडिया गठबंधन जश्न मना रही है, वहीं एनडीए को तगड़ा झटका लगा है ।

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner