बाल दिवस -हर बच्चे को हो अपने अधिकारों की जानकारी है बड़ों की ये जिम्मेवारी
journo sam, November 14, 2024“आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. उन्हें जिस तरह से तैयार करेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा.” – पंडित जवाहरलाल नेहरू
दुनिया भर में बाल दिवस 20 नवम्बर को मनाया जाता है लेकिन भारत में चाचा नेहरू के जयंती 14 नवम्बर यानि आज के दिन मनाया जाता है। हमारे स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बच्चों के प्रति विशेष प्रेम ने ही इस दिन को विशेष बना दिया। 1964 में उनके गुज़र जाने के बाद इस दिवस को उनकी याद में मनाया जाने लगा। वे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा पर विशेष जोर देते रहे।
बाल दिवस 2024 का थीम
इस वर्ष 2024 के बाल दिवस का थीम है "हरेक बच्चे के लिए हरेक अधिकार"। जिससे बच्चे अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों और अपना जीवन खुशहाल हो कर जी सकें । बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी बड़ी है। इस ज़िम्मेदारी को हम बड़े बख़ूबी निभा सकें, इसलिए हम हर साल इस दिन को बड़े धूम धाम से मनाते हैं ।
बाल दिवस को 26 दिसंबर को मनाने की अपील
इसी दिन गुरु गोविन्द सिंह जी के दोनों शहज़ादे अपने धर्म के लिए शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की याद में और बच्चों में कुछ बड़ा करने का जज़्बा डालने के लिए ही ये प्रस्ताव 2018 में लाया गया था। हालाँकि यह प्रस्ताव अब तक पारित नहीं हुआ है। साथ ही 14 नवम्बर को चाचा नेहरू दिवस की तरह मनाने की भी प्रस्तावना दी गयी है ।
देश भर में रही बाल दिवस की धूम
स्कूल, कॉलेज, समेत कई शिक्षा संस्थानों ने इस दिन को बड़े धूम-धाम से मनाया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और अपने शिक्षकों और सहपाठियों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, और सुरक्षा के अधिकारों के प्रति जागरूक करते हो विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
आज के बच्चे हैं कल का भविष्य
सभी जाने-मानी हस्तियों ने कहा की आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं और इसलिए उन्हें हर एक मूलभूत सुविधा का संपूर्ण अधिकार है और इस बारे में उन्हें जागरूक करने की जरुरत है। अतः बाल दिवस देश और दुनिया के बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन को हर एक बच्चे को अर्थपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए और इस बारे में अन्य गरीब बच्चों को भी बताना चाहिए, ताकि वो भी अपने जीवन में अच्छा कर सकें।