महाकुम्भ 2025-प्रधानमंत्री आज सुबह पहुंचे प्रयागराज
journo sam, December 13, 2024आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज पहुँच गए है। वहां उन्होंने कुम्भ कलश का पूजन किया। उनहोंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए साल का महाकुम्भ नए रिकॉर्ड बनाएगा और अध्यात्म को आम लोगों के और क़रीब लाएगा। उन्होंने कहा कि इस महाकुम्भ में जाति-पाति के भेद-भाव की आहुति देनी है और त्रिवेणी के संगम में नहाकर सैकड़ों तीर्थों का फल बटोरना है। इसके लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से ज़ोर -शोर से तैयारी की जा रही है।
महाकुम्भ 2025-प्रयागराज में ज़ोर-शोर से तैयारी है जारी!
उन्होंने कहा कि 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, रिवरफ्रंट, स्थायी घाट और सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं भी शामिल की गई है ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो। साथ ही 6670 करोड़ से अधिक की लागत से कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री कुंभ ‘सहायक’ चैटबॉट शुभारंभ महाकुंभ मेला 2025 के बारे में श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और कार्यक्रमों की नवीनतम जानकारी देने के लिए करेंगे।