Bigg boss 18 ग्रेंड प्रीमियर आज, जानिए कौन है वो 18 कंटेस्टेंट जो होंगे इस सीजन का हिस्सा
Megha Pandey, October 06, 2024
BIGG BOSS 18 : टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 आज से शुरू होने जा रहा है । कलर्स टीवी के इस शो में 18 सितारे बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं । बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान इस रिएलिटी शो को होस्ट करते है । लगभग तीन महीने के लिए टीवी पर एक बार फिर बिग बॉस धमाल मचाने को तैयार है । एक बार फिर वीकेंड के वार में सलमान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे तो वही कंटेस्टेंट से जुड़े विवाद सामने निकलकर आएंगे । ऐसे में अब यह देखना है कि इस बार कौन - कौन सितारे बतौर कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा होंगे ।
बिग बॉस 18 में दिखाई देंगे यह कंटेस्टेंट
इस सीजन में लगभग 18 कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले है । सीजन 18 में टीवी और बॉलीवुड के सितारे तो होंगे ही साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और पॉलिटिशियन भी दिखाई देंगे ।
1. करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा टीवी का जाना माना नाम है । करणवीर ने हालहि में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 का खिताब अपने नाम किया है । अब करणवीर बिग - बॉस 18 में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे ।
2. विवियन डिसेना
विवियन डिसेना ने 'प्यार की एक कहानी' सीरियल से लोंगो के दिलों मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह कई रियलिटी शो में नजर आ चुके है। अब वह बिग बॉस 18 में नजर आने वाले है
3. शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर साउथ के एक्टर महेश बाबू की साली और नम्रता शिरोडकर की बहन है। 90 के दशक की यह एक्ट्रेस शाहरुख खान से लेकर गोविंदा तक के साथ काम कर चुकी हैं। शिल्पा इस बार बिग बॉस 18 के घर में जा रही है।
4. शहजादा धामी
शहजादा धामी टीवी एक्टर हैं। उन्होंने ये जादू है जिन्न का, छोटी सरदारनी, शुभ शगुन और ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया है और वह भारतीय रियलिटी शो, बिग बॉस 18 में नजर आने वाले हैं ।
5. हेमा शर्मा
इन्हे 'वायरल भाभी' के नाम से जाना जाता है। ये सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2023 में सलमान की सिक्योरिटी टीम पर सनसनीखेज आरोप भी लगाया था। अब देखना यह है कि बिग बॉस 18 में हेमा क्या कमाल दिखाती है।
6. चुम दरांग
अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली चुम दरांग भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म 'बधाई दो' में देखा गया था। आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आ चुकी यह एक्टर बिग बॉस 18 के घर में क्या धमाल मचाती नजर आएंगी देखना दिलचस्प होगा।
7. एलिस कौशिक
एलिश टीवी एक्ट्रेस हैं । वो 'पंड्या स्टोर' में रावी के रोल में नजर आ चुकी है । बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कर की यह अच्छी दोस्त है । बिग बॉस 18 में यह बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही है ।
8. अरफीन खान
अरफीन खान भी 'बिग बॉस 18' का हिस्सा होंगे । अरफीन ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ सहित कई बॉलीवुड सितारों के लाइफ कोच रहे हैं ।
9. सारा अरफीन खान
सारा एक्ट्रेस और टेलीविजन होस्ट हैं । सारा अरफीन खान की पत्नी है । सारा अपने पति अरफीन खान के साथ बिग बॉस 18 के घर में एंट्री लेने वाली हैं.
10. चाहत पांडे
चाहत एक टीवी एक्ट्रेस है । इन्होंने अपने एक्टिंग केरियर की शुरूआत 2016 में की थी । इन्हे कई टीवी शो में देखा गया है शायद ही अपको पता होगा कि इन्हें 'राधा कृष्ण' सीरियल के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में सीरियल में मल्लिका सिंह नजर आई थीं । अब यह बिग बॉस 18 में अपना तड़का लगाती दिखेंगी ।
11. मुस्कान बामने
'अनुपमा' से घर -घर में अपनी पहचान बनाने वाली मुस्कान को आज सभी जानते है । अब वह बिग बॉस 18 का हिस्सा होंगी ।
12 . न्यारा बनर्जी
'दिव्य दृष्टि' सीरियल के लिए जानी जाने वाली टीवी एक्ट्रेस न्यारा बिग बॉस 18 में नजर आने वाली हैं । यह खतरों के खिलाड़ी 13' में खतरनाक स्टंट करते नजर आई थी । फिल्मों की बात करें तो वो 'वन नाइट स्टैंड' और 'अजहर' में नजर आ चुकी हैं।
13. अविनाश मिश्रा
अविनाश ने विज्ञापनों से करियर की शुरुआत की थी । अविनाश रायपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं 'प्यार तूने क्या किया', 'इश्कबाज', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके है अब यह बिग बॉस 18 के घर में दिखाई देने वाले है ।
14 . बीजेपी नेता - तजिंदर पाल सिंह बग्गा
तजिंदर पाल सिंह बग्गा BJP के दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हैं यह एक टी-शर्ट क्लोदिंग के मालिक भी हैं, जहां देशभक्त और राष्ट्रवादी से जुड़े टी-शर्ट मिलते हैं। तजिंदर पाल इस बार यह बिग बॉस 18 के घर में नजर आने वाले है ।
15. रजत दलाल
रजत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फिटनेस ट्रेनर है । इन्हे भी हम बिग बॉस 18 के घर में देखेंगे ।
16. गुणरत्न सदावर्ते, वकील
गुणरत्न सदावर्ते, एसटी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राज्य में फेमस हुए। उन्होंने कर्मचारियों का स्वतंत्र संगठन शुरू किया और श्रमिक नेता बन गए।
17. श्रुतिका अर्जुन
श्रुतिका एक टीवी एक्ट्रेस, बिजनेसवुमेन है । उन्होंने तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया । उनकी शादी बिजनेसमैन अर्जुन से हुई है। इनका एक बेटा भी है। अब यह बिग बॉस 18 में दिखाई देने वाली हैं ।
18. ईशा सिंह
ईशा ने 'इश्क का रंग सफेद, 'इश्क सुभान अल्लाह' और 'सिर्फ तुम' में काम किया है। भोपाल की रहने वाली यह एक्ट्रेस बिग बॉस 18 में अपना जलवा फैलाने आ रही हैं ।
कब, कहां और कैसे देख सकते हैं BIGG BOSS 18
पॉपुलर रियलिटी शो आज रात से कलर्स टीवी पर 9 बजे से टेलीकास्ट होने वाला है । अगर आप का शो मिस हो जाता है तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप बिग बॉस 18 को जियो सिनेमा एप पर भी देख सकते हैं।
कब, कहां और कैसे देख सकते हैं BIGG BOSS 18
पॉपुलर रियलिटी शो आज रात से कलर्स टीवी पर 9 बजे से टेलीकास्ट होने वाला है । अगर आप का शो मिस हो जाता है तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप बिग बॉस 18 को जियो सिनेमा एप पर भी देख सकते हैं।