Home / मनोरंजन / कोलकाता जाने वाले थे गोविंदा, अचानक गोली लगने से अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए अभी कैसा है गोविंदा का स्वास्थ्य
Videos_01

कोलकाता जाने वाले थे गोविंदा, अचानक गोली लगने से अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए अभी कैसा है गोविंदा का स्वास्थ्य

फैंस की दिलों की धडकन, एक्टर और पॉलिटिशियन गोविंदा के साथ मंगलवार की सूबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गोविंदा कोलकाता निकलने की तैयारी कर रहे थे उसी समय निकलने से पहले वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को सुरक्षित अलमारी में ऱख ही रहे थे तभी मिसफायर होने से गोविंदा के पैर में गोली लग गयी जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया । जब यह खबर फैंस को पता चली तो सभी हैरान हो गए हालाकि राहत की खबर यह है कि गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली गई है और अब वह खतरे से बाहर हैं ।

बाल बाल बची गोविंदा की जान     

गोविंदा ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय एक बॉडीगार्ड घर पर मौजूद था। जिसे मुंबई पुलिस ने मुहैया कराया है । घायल हालत में बॉड़ीगार्ड ने गोविंदा को अस्पताल पहुंचाया और  घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी । पुलिस जांच के अनुसार, जिस रिवॉल्वर से मिसफायर हुआ है वह गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर है । रिवॉल्वर में 6 गोलिया लोडेड  थी । जिसमें से 1 गोली गलती से फायर हुई है । रिवॉल्वर काफी पुरानी थी गोविंदा नयी रिवॉल्वर खरिदना चाहते थे उससे पहले यह हादसा हो गया । बता दे कि रिवॉल्वर के लॉक का एक छोटा सा हिस्सा टूटा हुआ भी था ।

गोविंदा ने खुद दि अपने हेल्थ की अपडेट

अस्पताल मे इलाज के बाद गोविंदा ने खुद अपने हेल्थ की अपडेट अपने फैंस को दी । हॉस्पिटल से ही गोविंदा ने आॉडियो मैसज शेयर करते हुए कहा, " मैं अब खतरे से बाहर हूं। गलती से गोली चल गयी था। बाबा का आशीर्वाद हैं मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं ।"

फैंस का आभार जताते हुए गोविंदा ने आगे कहा, " आप सब लोंगो का आशीर्वाद,  मां - बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी जो निकाल दी गई है । मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का । "

गोविंदा से मिलने पहुंच रहे बॉलीवुड के स्टार्स

बॉलीवुड के कई स्टार्स गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंच रहे है डेविड धवन और शत्रुध्न सिन्हा गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचे जिसके बाद शत्रुध्न सिन्हा ने गोविंदा के हेल्थ की जानकारी भी मीडिया से शेयर की तो वहीं करीना कपूर भी गोविंदा से मिलने जाती हुई स्पॉट की गई ।  

पत्नी सुनिता ने बताया कैसी है गोविंदा की तबीयत

एक्टर को जब पैर में गोली लगी तब पत्नी सुनिता आहुजा मुंबई में नहीं थी उनकी पत्नी वापस आ जुकी है उन्होंने मीडिया से बात की और गोविंदा की स्वास्थ्य की जानकारी सांझा की उन्होंने बताया कि " सर की तबीयत अब ठीक है उन्हे अब नॉर्मल वॉड में शिफ्ट कर दिया जाएगा । तबीयत कल से बेहतर है । एक दो दिन में उन्हें छुट्टी भी मिल जाएगी । सबके आशीर्वाद से, फैंस के प्यार से सर बिल्कुल ठीक हो गए है । हर जगह पूजा प्रार्थना चल रही है । मैं फैंस से कहना भी चाहूंगी कुछ महीने बाद सर डांस भी करने लगेंगे फिर से ।"