करीना कपूर ने अनोखे अंदाज में विश किया सारा का बर्थडे, तोहफे में भेजी कद्दू की सब्जी
सचिन मुखी, August 12, 2024ACTRESS; टेलीविजन दुनिया की जानीमानी कलाकर सारा अली खान अपने 29वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सारा अली खान ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा तब से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सारा अपनी फिल्मों के अलावा अपने चुलबुले अंदाज और सादगी के लिए भी मशहूर हैं। आज सारा अली खान का बर्थडे है। कई सेलेब्स ने सारा को बर्थडे विश किया है। करीना कपूर खान ने भी सारा को बर्थडे विश किया। करीना ने खास अंदाज में सारा अली खान को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और बताया कि सारा को बर्थडे प्रेजेंट क्या दिया।
सारा अली खान का 29वां जन्मदिन
करीना ने सारा अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सारा अपने पापा सैफ अली खान के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। दोनों फॉर्मल लुक में हैं और काला चश्मा भी लगाया है। दोनों स्वैग के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस तस्वीर से ज्यादा इसके कैप्शन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
करीना ने किया सारा का बर्थडे विश
इस तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सारा। मैं तुम्हें बहुत सारा प्यार और कद्दू की सब्जी भेज रही हूं। करीना की इस पोस्ट ने न सिर्फ सारा के जन्मदिन को खास बना दिया, बल्कि उनके और सारा के रिश्ते की गहराई को भी उजागर किया।
सारा अली खान की अपकमिंग मूवीज
सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत केदारनाथ मूवी (Kedarnath Movie) से की थी। सारा अली खान (Sara Ali Khan) आने वाले दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स में नजर आएंगी। सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्काई फोर्स के बाद मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। जिसमें सारा अली खान आदित्या राय कपूर के अपोटिज नजर आएंगी।