इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ गोवा 2024 - एक झांकी
journo sam, November 30, 2024भारत का 55वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (इफ्फी ) बुधवार, 20 नवम्बर को गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में ‘अच्युतम् केशवम् राम नारायणम्’ श्लोक के साथ आरंभ हुआ और 28 नवम्बर को समाप्त हुआ । इसमें सबसे पहले बहुचर्चित फिल्म ‘बेटर मेन’ को दिखाया गया । इस फिल्म के डायरेक्टर हैं माइकल ग्रेसी। इस वर्ष इफ्फी में 109 भारतीय फिल्मों सहित 43 एशियाई, 19 अंतराष्ट्रीय फिल्मों का प्रीमियर हुआ । साथ ही इसी साल से भारत के यंग फिल्म डायरेक्टर्स के लिए भी विशेष पुरस्कार आरम्भ किया गया।
गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म बाज़ार की धूम
फिल्म बाज़ार में कई देशों और राज्यों के निर्माता-निर्देशकों ने हिस्सा लिया और उनकी 208 फिल्मों को भी दिखाया गया। इनमे सबसे चर्चित फिल्म मिसेज़ और हनुमान रही । यहां 145 फीचर फिल्म, 30 लघु फ़िल्में और 23 मध्यम अवधि की फ़िल्में दिखाई गईं। यहां 10 रीस्टार्ट क्लासिक फिल्में भी नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NDFC ) द्वारा दिखाया गई। ये पुरानी फिल्मों को नए तरीके से दोबारा बनायी गई फ़िल्में हैं।
मिसेज ने छोड़ी दर्शकों पर छाप
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया गोवा 2024 में दिखायी गई फिल्म मिसेज में सान्या मल्होत्रा ने महिलाओं की वैवाहिक परेशानियो को प्रदर्शित किया है। और एक्ट्रेस ने बताया है कि इसमें अनगिनत महिलाओं के सपनों से जुड़ें है। फिल्म की निर्माता हरमन बावेजा ने कहा है की फिल्म मेकर्स ने महिला पुरुष केंद्रित से परे होकर कहानी पेश किया है। निर्देशक आरती कड़व ने कहा है कि ये उन आम लोगों की कहानी है, जो समाज और परिवार में अपनी मुख्य भूमिका के बाद भी केवल पत्नी बन कर रह जाती है।
नए कलाकार को मिल सकती है नई पहचान
फिल्म महोत्सव एक ऐसा मौका है, जहां का हर पल लोगों के लिए यादगार बन जाता है और बार -बार लोग आना चाहते हैं। जो एक बार आ जाता है वो ख़ुद को अगली बार आने से नहीं रोक पाता है । अगर आप भी फिल्मों से जुड़े हैं और अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा प्लेटफार्म हो सकता है। यहां आप विभिन्न निर्माता , निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस वालों से मिल सकते हैं और अपने सफ़लता की उम्मीद को मज़बूत कर सकते हैं।