अल्लू अर्जुन को कल मिली ज़मानत, आज हुए रिहा
journo sam, December 13, 2024पुष्पा-2 के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में गुज़ारने के बाद आज सुबह बरी किया गया। बरी होने के बाद उन्होंने कहा कि कि वो एक ज़िम्मेदार नागरिक हैं और पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करते रहेंगे। पुष्पा 2 के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर 4 दिसंबर को संध्या सिनेमा मामले में सख़्त कार्रवाई करते हुए हैदराबाद पुलिस ने कल उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए चंचलगुडा सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया था। ग़ौरतलब है कि हॉल में मची भगदड़ के मामले में एक 35 वर्षीय महिला की में मौत हो गयी थी। आपको बता दें कि पुलिस ने सिनेमा प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम पर बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत ग़ैर ज़मानती धारा में मामला दर्ज किया था। और अब एक बड़ी कार्रवाई के तहत पूछताछ के लिए उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया था ।
अल्लू ने मृत महिला के परिवार को 25 लाख मुआवज़ा देने का किया था ऐलान
इस दुर्घटना के बाद अल्लू ने मृत महिला के परिवार को 25 लाख मुआवज़ा देने का ऐलान किया था और इस पर गहरा शोक जताया। उनहोंने कहा कि उनके फैंस का प्यार ही उन्हें फिल्म के प्रीमियर पर खींच लाया था और इन्हें इस घटना की ख़बर अगले दिन दी गई थी। कल गुरुवार को पुष्पा 2 के बॉक्सऑफिस पर 8 दिनों के भीतर 1100 करोड़ कमाने के रिकॉर्ड बनाने के लिए दिल्ली में अल्लू के सम्मानित किया गया था।