Home / लीगल कोर्ट / तेजस्वी ने केजरीवाल पर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत,कहा कोर्ट ने कई बार एजेंसियों को लगाई फटकार 
Videos_01

तेजस्वी ने केजरीवाल पर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत,कहा कोर्ट ने कई बार एजेंसियों को लगाई फटकार 

BIHAR: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता जन संवाद यात्रा के क्रम में चौथे दिन प्रेक्षागृह में पांच विधान सभा के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जमानत देने के फैसले का स्वागत किया। वहीं उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। विपक्ष के नेताओ को फंसाओ और उनको जेल भेजो। ये भाजपा की पुरानी नीति रही है।

कोर्ट ने एजेंसियों को लगाई फटकार

वहीं तेजस्वी ने कहा कि गौर करने वाली बात है कि कोर्ट का जो ऑब्जेरबेसन देखा जाय तो लगातार एजेंसियों को कड़े से कड़े शब्दों में फटकार लगाई जा रही है। और यह पहली बार नहीं हो रहा सुप्रीम कोर्ट ने कई बार एजेंसियों को फटकार लगाई है। जिससे केंद्र की सरकार की खूब किरकिरी हुई है। अगर कोर्ट के ऑब्जेरबेसन को देखा जाय तो साफ पता चलता है कि जितने भी सरकारी एजेंसी हैं ईडी, सीबीआई भाजपा जो लिस्ट उन्हें मुहैया कराती है। उसी लिस्ट के आधार पर ये एजेंसियां काम कर रही हैं। 

कोर्ट का हम स्वागत करते हैं

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो चाहते है कि जो भी बात हो, उसकी साफ सुथरी जांच हो। लेकिन हम लोगों ने यह भी देखा है कि दूसरी पार्टी में रहते है तो उन्हें एजेंसियां सम्मन कर चार्जसीट करती हैं। और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। अगले ही दिन वह व्यक्ति अगर भाजपा में शामिल हो जाते है तो चार्जसीट से उनका नाम ही गायब हो जाता है। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के जमानत के मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फैसला सुनाया है। जिसका हम स्वागत करते हैं।

मिथिलांचल के विकास में नहीं रहेगी कोई कसर
 
बता दें कि मिथिलांचल के विकास के सवाल पर तेजस्वी यादव ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि 2025 में अगर हमारी सरकार बनी तो मिथिलांचल के विकास के लिए मिथिलांचल डेवलोपमेन्ट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। जिससे मिथिलांचल के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगी। हम लोग जो कहते हैं, वही करते हैं। ताकि मिथिलांचल का जो इलाका है। वह काफी आगे बढ़े। यहाँ मछली, मखाना और पान है। जिसको लेकर यहां कई प्रकार के फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाया जा सकते हैं। जिससे यहां की पलायन, बेरोजगारी के साथ साथ गरीबी को भी दूर किया जा सकता है।