दिल्ली में वायु की दशा और दिशा हुई पहले से बेहतर- 318 के लगभग दर्ज़ किया गया AQI का स्तर
journo sam, November 25, 2024राजधानी में हवा की दिशा और गति बदलने से रविवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी से सुधर कर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। इससे लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। हालांकि, अब भी लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हो रही है। गुनगुनी धूप निकलने से धूल और धुएं की मोटी परत टूट गई है ।
दिल्ली वायु प्रदूषण- आंकड़ों की बात !
इस दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया। इसमें शनिवार की तुलना में 94 सूचकांक की गिरावट रही। यह 22 दिन के बाद एक्यूआई इतने नीचे रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2 नवंबर को एक्यूआई 316 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार से अगले तीन दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में स्मॉग छाया रहेगा।