वजन घटायें, अपनी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाएं
journo sam, December 04, 2024अपनी शादी में कौन नहीं सुन्दर दिखना चाहता और इसके लिए प्रयास भी करता है । ऐसा क्या करें कि बिना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाए ही हमारा वज़न भी कम हो जाये। इसके लिए किसी क्रैश डाइट या लिक्विड डाइट को फॉलो करने की ज़रूरत नहीं। आप अपने खान -पान और जीने के तरीक़े में हल्के-फ़ुल्के बदलाव लाकर ख़ुद को स्लिम और स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही बातें, जिन्हें जान कर और मान कर अपने आप को हल्का-फुल्का और तरोताज़ा महसूस करें और शादी-ब्याह की भागदौड़ में भी ख़ुश रह पाएं।
कैसे करें 1 महीने में 3 -4 किलो कम?
- इसके लिए आप अपने खाने में ज़्यादा से ज़्यादा सलाद और फ़ल लें।
- एक बार में ज़्यादा खाना न खाएं।
- खाने की शुरुआत सलाद से करें ।
- खाने के बीच 4 - 5 घंटे का गैप रखें ।
- स्मूदी, सूप, घर पर बना जूस आदि भी आपको अपना वज़न घटाने में मदद कर सकते हैं।
- शाम को साढ़े 7 बजे से पहले भोजन कर लें ताकि सोने से पहले खाना अच्छी तरह पच जाये।
- रिफाइंड कार्बोहायड्रेट जैसे मैदा और चीनी बिल्कुल बंद कर दें।
- पैकेज्ड जूस और खाना न खाएं।
- जंक और फ़ास्ट फ़ूड न खाएं।
- रोज़ कम-से-कम 45 मिनट कसरत करें।
- 8 -10 ग्लास पानी पियें।
- 8 घंटे की नींद अवश्य लें।
ज़रा सा एहतियात और पाएं सर- से -पांव तक ख़ूबसूरती की बरसात!
अगर हम अपने खाने-पीने और शारीरिक व्यायाम पर ध्यान दें, तो अपने आप को चुस्त -दुरुस्त और खूबसूरत रख सकते हैं । अपनी शादी में चांदनी की तरह छा सकते हैं । क्या आप तैयार हैं और इसके लिए आज से ही अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना शुरु कर सकते हैं ? अगर हाँ, तो अपनी ख़ूबसूरती के ख़ुद ही कायल होने को तैयार हो जाइये।