सुहागिन महिलाएं कब मनाएंगी करवा चौथ, जानिए इस बार का क्या है शुभ मुहूर्त ?
journo sam, September 24, 2024KARVA CHAUTH: भारत में सनातन धर्म के पर्वों की एक लम्बी सूची है। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर हर वर्ग के लिए कोई न कोई त्यौहार फिक्स है। वहीं हिंदू रीति-रिवाजों को मानने वाली महिलाओं के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व माना जाता है। जिसको देश की महिलाएं बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाती हैं। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी दिन खास दिन पर संकष्टी चतुर्थी व्रत का भी पालन किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। वहीं चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं इस वर्ष कब मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व और शुभ मुहूर्त?
कब मनाया जाएगा करवा चौथ
वैदिक पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मांस की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का शुभारंभ 20 अक्टूबर सुबह 06:45 पर होगा और इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर सुबह 04:15 पर हो जाएगा। ऐसे में करवा चौथ पर्व 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05:45 से संध्या 07:03 तक रहेगा। वहीं करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06:30 से शाम 07:50 के बीच रहेगा। बता दें कि इस दिन चंद्र उदय का समय शाम 07:50 रहेगा और इसी के बाद ही व्रत पूरा माना जाएगा।
क्यों मनाते हैं करवाचौथ?
उत्तर भारत में करवा चौथ विशेष रूप से मनाया जाता है। इस पर्व को खासकर सुहागिन महिलाएं मनाती हैं। लेकिन तेजी से बदलते इस आधुनिक दौर में कुछ अविवाहित लड़किया भी इस पर्व को बड़े खुशी के साथ मनाती हैं। वह अपने प्रेमी के लिए यह व्रत रखती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। और पति को लंबी उम्र व आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। करवा चौथ के दिन चंद्र देव की उपासना का भी विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा को देखने के बाद ही अन्न और जल ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि इससे सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं।