नेपाल में हो रही लगातार बारिश से बिहार में बाढ़ जैसे हालात, कोसी और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव पर मंडरा रहा खतरा
Megha Pandey, September 30, 20242008 में कोसी नदी में उफान के बाद जब कुसहा तटबंध टूटा था वो त्रासदी अभी लोंगो के मन से धूमिल नही हुई थी कि एक बार फिर इस क्षेत्र के लोंगो को कोसी नदी का जलस्तर डरा रहा है। अगर स्थिति को जल्द नही संभाला गया तो हालात कुसहा त्रासदी से भी ज्यादा खराब हो सकते है
कोसी नदी में जिस तरह पानी बढ़ रहा है वह एक बार फिर से कुसहा त्रासदी घटना की याद दिला रहा है नेपाल में भारी बारिश के कारण उत्तर बिहार के लगभग 12 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ गया है. निचले इलाको में तो बाढ़ का पानी पहुंच भी चुका है बिहार प्रशासन ने लोंगो को ऊची जगहों पर जोने की चेतावनी भी दे दी है जिस कारण से लोग अपना घर छोड़ रहे हैं. नेपाल में हो रही बारिश के कारण कोसी बैराज के 56 गेट खोल दिए गए है जिसके बाद उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है बिहार सरकार ने बताया है कि नेपाल में भारी बारिश के कारण कोसी बैराज वीरपुर (नेपाल) से 6, 61, 295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है
बिहार सरकार के साथ केंद्र सरकार भी एक्शन में
बिहार मे बाढ़ को देखते हुए राज्य सरकार ही नही केंद्र सरकार भी एक्शन में है बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज NDRF, SDRF के साथ बैठक बुलाई । बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं जो बाढ़ से निपटने और राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं इस बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्यों को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया है. वही राज्य सरकार ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को और संबंधित उपाय करने के निर्देश दिए है
बिहार में बाढ़ को लेकर कहां है अलर्ट
गंडक - कोसी के बढ़ने से गंगा नदी के जलस्तर में भी वृध्दि हो रही है । गंगा नदी पटना में दो दिन पहले ही खतरे के निशान से नीचे आई है। गंडक के कारण पटना के निकट जबकि कोसी के कारण कटिहार के निकट गंगा का जलस्तर बढ़ना तय है वही भागलपुर से फरक्का तक नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से उपर है फरक्का में नदी का जलस्तर 1 मीटर से ऊपर है
बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से शनिवार देर शाम बैरगनिया के रिंग बांध से दो जगहों पर रिसाव शुरू हो गया है वही, नेपाल के रौतहट जिले के करवाना और धर्मपुर में बागमती का बांध टूट गया । इससे वहा के दर्जनो गांव में पानी भरने से कई मकान गिर गए है, नेपाल में बांध टूटने से बैरगनिया में डर का माहौल बना हुआ है ।
मधुबनी के जयनगर से गुजरने वाली कमला नदी खतरे के निशान से 36 सेमी उपर 69.70 मीटर पर बह रही है वही जोगबनी रेलवे स्टेशन पर भी जलभराव की खबर है साथ ही अररिया जिले में भी बाढ़ जैसे हालात बताए जा रहे है
50 साल बाद कोसी नदी में देखा गया इतना पानी
रिपोर्ट के मुताबिक कोसी नदी में इतना पानी 50 साल बाद देखा जा रहा है जो उत्तर बिहार के कई जिलों को डुबा सकता है जिसको लेकर लोंगो मे हाहाकार मचा हुआ है बिहार के स्थानीय लोंगो का कहना है कि लगभग 55 सालों के बाद कोसी नदी में इतना पानी देखा है