Home / लाइफस्टाइल / नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो मां दुर्मा हो सकती हैं नाराज
Videos_01

नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो मां दुर्मा हो सकती हैं नाराज

NAVRATRI : इस साल 3 अक्तूबर 2024, गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। इस दौरान 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ-साथ दशहरा भी मनाया जाएगा। इस बार गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण माता पालकी में आएंगी।इन दिनों माता अपने नौ रूपों में आती हैं और भक्तों के जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दौरान घरों व पंडालों में माता का भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है। जिसकी तैयारी महीने भर पहले शुरू हो जाती है।
 
नौ दिन मां दुर्गा को समर्पित

नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को पूरी तरह से समर्पित है। इस अवधि में देवी की विधि विधान से पूजा की जाती हैं। वहीं महिलाएं परिवार की तरक्की और खुशहाल जीवन के लिए नौ दिनों तक उपवास रखती हैं, जिससे माता रानी प्रसन्न होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में उपवास रखने से जातक को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। लेकिन व्रत के दौरान कुछ खास बातों का भी ध्यान रखा जाता है। जिससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। आइए नवरात्रि के व्रत नियमों के बारे में जानते हैं। 

तामसिक भोजन नहीं करें
 
बता दें कि हिंदू धर्म में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के व्रत का पारण हमेशा कंजका का पूजन करने के बाद ही होता है। ऐसे में किसी भी कन्या व महिला को अपमानित करने से बचना चाहिए। हमेशा उनके प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। वहीं नवरात्रि का व्रत रख रहे लोगों को तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस दौरान साधक को सात्विकता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मां दुर्गा के नौ रूप

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है। इस दौरान माता के भक्त दिन के अनुसार माता के स्वरूप की पूजा करते हैं। पूजा में हमेशा दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करें। इससे देवी प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि में अगर आपने कलश स्थापना, अखंड ज्योति या चौकी लगाई है, तो घर को कभी खाली न छोड़े। ऐसा करना अशुभ होता है।

घर को नहीं छोड़े खाली

यदि आप नौ दिनों का व्रत रख रहें हैं तो बीच में व्रत नहीं तोड़ना चाहिए। यदि कोई गंभीर परिस्थिति है, तो देवी से क्षमा मांगे और नियमानुसार उपवास खोल लें।
नवरात्रि के दिनों में घर में प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं रख रहें हैं। तब भी घर में इसका सेवन करने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा घरों में भ्रमण करती हैं। इसलिए घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। हमेशा घर में उजाला व रौनक बनाएं रखें, इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner