Home / जुर्म / AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सुसाइड नोट में ऐसा क्या लिखा, जिसने पुलिस और न्याय व्यवस्था पर खड़े कर दिए गंभीर सवाल?
Videos_01

AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सुसाइड नोट में ऐसा क्या लिखा, जिसने पुलिस और न्याय व्यवस्था पर खड़े कर दिए गंभीर सवाल?

क्या है पूरा मामला?

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले 34 वर्षीय AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली है, उन्होंने सुसाइड करने से पहले 24 पेज का Sucide Note लिखा और 90 मिनट का एक वीडियो भी बनाया है। इसमें अतुल ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर टॉर्चर करने और उनके खिलाफ़ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। और पत्नी, सास, साले और चचेरे ससुर को अपनी मौत का ज़िम्मेदार ठहराया है।

अतुल सुभाष की खुदकुशी के लिए ज़िम्मेदार कौन?

अतुल सुभाष के इस सुसाइड नोट ने पुलिसिया कार्यवाही से लेकर Judiciary System पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, अतुल ने सुसाइड नोट में लिखा कि शादी के बाद उनके ससुर की मौत किसी बीमारी की वजह से हुई थी, लेकिन ससुरालवालों ने उनके खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज करवा दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि जज के सामने ही उनकी पत्नी ने उनसे कहा था कि सुसाइड क्यों नहीं कर लेते, जिस पर जज साहिबा भी ठहाका मारकर हंसने लगी थीं। साथ ही जज पर भी रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं।

9 दिसंबर को सुबह 6 बजे BENGALURU पुलिस को एक फोन आया था, इस फोन में घटना की जानकारी दी गई थी।  पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि घर अंदर से बंद था। इसके बाद जब दरवाज़ा तोड़ा गया तो पता चला कि अतुल सुभाष ने बेडरूम के सीलिंग फ़ैन से लटक कर फांसी लगा ली थी. 

अतुल ने आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम

अतुल सुभाष ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ कई मामले दर्ज करा रखे थे. उनकी पत्नी उनसे 3 करोड़ की मांग कर रही थी. अतुल बेंगलुरु सिटी में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में डीजीएम के पद पर कार्यरत थे. अतुल सुभाष की मौत के बाद उनका उनका परिवार टूट गया है. उनकी मां, भाई हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है।

उनकी पत्नी ने गुजारा भत्ता के किए 3 करोड़ रुपए की मांग की थी। जिस पर अतुल ने जवाब देते हुए लिखा कि "मैं पैसे देने मना करता हूं और मौत को चुनता हूं, मैं नहीं चाहता हूं कि मेरे पैसे का इस्तेमाल विरोधी मुझे और मेरे परिवार को प्रताड़ित करने के लिए करें"

पंखे से फांसी लगाकर दी जान


इसके बाद पुलिस ने इस घटना की जानकारी यूपी में रहने वाले उनके परिवार को दी। जानकारी मिलते ही उनके भाई विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि अतुल की पत्नी, सास, साला और उसके चचिया ससुर ने उनके खिलाफ़ कई मामले दर्ज करा रखे थे। वो इन मामलों के लिए 3 करोड़ रुपए मांग रहे थे जिस वजह से अतुल बहुत डिप्रेशन में था। इसी कारण उन्होंने ये कदम उठाया। 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner