Home / जुर्म / प्रमी के प्यार में पागल मां बनी बेटी की जान की दुश्मन, दे दी कुर्बानी
Videos_01

प्रमी के प्यार में पागल मां बनी बेटी की जान की दुश्मन, दे दी कुर्बानी

BIHAR: बच्चो के लिए मां की अहमियत क्या होती है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। बच्चो के लिए मां का प्यार क्या होता है। इस बात से हर कोई वाकिफ है। लेकिन तब क्या हो जब एक मां ही अपने प्यार के लिए अपनी बच्ची की हत्या कर दे।  जी हां आप को बता दे कि यह सनसनी खेज मामला मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके का है। जंहा बीते दिनों एक बंद सूटकेस से बच्ची की डेड बॉडी बरामद की गई थी। वहीं सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना कि पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सूटकेस को अपने कब्जे में लिया। और मामले की जांच करते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जिसके बाद मृतक बच्ची की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग जानकी बल्लभ शास्त्री मार्ग निवासी मनोज कुमार के तीन वर्षीय पुत्री मिस्टी के रुप में हुई थी।
 
मां बनी बेटी की जान की दुश्मन

वहीं पुलिस की जांच में सबसे चौंकाने वाली बात या सामने आई थी। बच्ची की हत्या के बाद से ही मां घर से फरार पाई गई थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, घटना में लिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। वहीं पुलिस का जांच के दौरान पता चला कि मां ही अपनी बच्ची का जान की दुश्मन थी। पुलिस ने आरोपी मां को  मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक बंद सूटकेस के अंदर से एक मासूम बच्ची का डेड बॉडी बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकीन घटना के बाद से ही मृतक बच्चे की मां अपने घर से फरार पाई गई थी। 

प्रेमी नहीं करता था बच्ची को पसंद

लेकिन पुलिस टीम लगातार मामले में अनुसंधान कर आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।  इसी दौरान अब मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र से मृतक बच्ची के मां को उसके प्रेमी के बहनोई के घर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी मां ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह किसी और युवक से प्यार करती थी। लेकिन उसका प्रेमी उस बच्ची को अपनाने को तैयार नहीं था। और आरोपी महिला अपने प्यार को हर हाल में पाना चाहती थी।  जिसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। इसी बात को लेकर जब वह अपने से अपने प्यार को दूर होता देखा तो उसने अपनी बच्ची को ही मिटाने का फैसला कर लिया। इसके बाद शनिवार को आरोपी महिला ने अपने किचन के चाकू से ही अपने तीन वर्षीय मासूम मिस्टी का निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इसके बाद सूटकेस में उस बच्ची के डेड बॉडी को डालकर और घर के बगल में फेंक दिया और घर से फरार हो गई। पुलिस ने भी महिला को घटना के महज 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मामले का सफलतापूर्वक उद्वेदन कर दिया है। लेकिन इन तमाम बातों के बीच सबसे बड़ी बात यह सामने आती है कि जिस बच्चे के लिए मां का प्यार सबसे अटूट होता है। आखिर वही मां अपने प्यार के लिए अपने ही बच्ची की कुर्बानी दे दी।

 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner