Home / जुर्म / कोलकता आरजी कर अस्पताल के पास मिला संदिग्ध बैग, प्रदर्शनकारियों में मचा हड़कंप
Videos_01

कोलकता आरजी कर अस्पताल के पास मिला संदिग्ध बैग, प्रदर्शनकारियों में मचा हड़कंप

KOLKATA: पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरजी कर अस्पताल के पास लावारिस बैग देखा। आनन-फानन में प्रदर्शनकारियों ने बम निरोधक टीम को इसकी सूचना दी। बैग को दिखाते हुए सभी से पूछा गया कि यह संदिग्ध बैग किसका है? लेकिन उन्हें इसका कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई कि बैग में बम है। इसकी खबर फैलते ही प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। बता दें कि इस इलाके को पुलिस बल ने घेर लिया है। बम की सूचना मिलने पर पहुंची बम स्क्वॉड टीम ने जांच शुरू कर दी है।वहीं सीआईएसएफ के घेरे में अस्पताल में हुई इस घटना पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

आरजी कर अस्पताल एक महीने से ज्यादा समय से सुर्खियों में

बता दें कि कोलकता आरजी कर मेडिकल कॉलेज देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक महीने से अधिक हुए महिला ट्रनी डॉक्टर से रेप कर हत्या के मामले में प्रदर्शनकारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 9 अगस्त को हुई यह भयावह घटना के बाद जांच हुई। जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद में कलकत्ता हाई  कोर्ट ने इस घटना की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। लेकिन प्रदेश के लोगों की मांग है कि इसके सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। महिला डॉ. को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के लोग सड़क पर उतर आए हैं।

ममता ने लगाया था केंद्र पर आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कोलकाता के सरकारी अस्पताल में पिछले महीने एक डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना हुई थी। जिस केंद्र जन आक्रोश को लेकर साजिश रच रहा है। वहीं ममता ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें कुछ वामपंथी दल भी शामिल हैं। राज्य सचिवालय नबान्न में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में ममता ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मृत डॉक्टर के माता-पिता से कभी पैसों की पेशकश नहीं की। बल्कि उन्होंने लोगों से दुर्गा पूजा नजदीक होने पर उत्सवों की ओर लौटने का अनुरोध किया था।

वामपंथी दल शामिल 

बता दें ममता ने कहा था, 'मैंने मृत डॉक्टर के परिवार को कभी पैसों की पेशकश नहीं की, यह बदनाम करने के अलावा और कुछ नहीं है। मैंने उनसे कहा कि अगर वे अपनी बेटी की याद में कुछ करना चाहते हैं तो हमारी सरकार उनके साथ है। मैं जानती हूं कि कब, क्या बोलना है।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह (आरजी कर घटना के बाद प्रदर्शन) निश्चित रूप से केंद्र की साजिश है और कुछ वामपंथी दल भी इसमें शामिल हैं। कुछ लोग पड़ोसी देश में उथल-पुथल का फायदा उठा रहे हैं। वे भूल गए हैं कि भारत और बांग्लादेश अलग राष्ट्र हैं।'

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner