बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, जीशान को पनाह देने वाले आरोपी ने बताए सारे राज
journo sam, October 24, 2024BABA SIDDIQE MURDER : बाबा सिद्दीकी चर्चित हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान टीम को एक नया आरोपी मिला है। जो हरियाणा के कैथल के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम अमित उर्फ नाथी है। वहीं मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस युवक पर जीशान अख्तर को शरण देने के आरोप हैं। इस पर भी पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी अमित हिसाम सिंह को कोर्ट ने चार नवंबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा है। पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि हत्या की साजिश के बारे में उसे पूरी जानकारी थी। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के चौथे आरोपी जीशान अख्तर ने अमित से कहा था कि कोई उसके खाते में पैसे भेजेगा और उसे वो पैसे निकालकर जीशान अख्तर को देने हैं।
अमित ने जीशान को दी पनाह
अमित पर आरोप है कि उसने जीशान अख्तर को फरारी काटने के लिए करनाल में एक मकान किराये पर लेकर उसे पनाह दी थी। जानकारी के मुताबिक, सिद्दीकी हत्याकांड से दो महीने पहले दोनों 15 से अधिक दिन एक साथ रहे थे। जीशान अख्तर को लेकर जानकारी जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कुछ दिन पहले ही आरोपी को हिरासत में लेकर गई थी।
गुरमेल के साथ काटी जेल
जानकारी के मुताबिक, आरोपी जीशान अख्तर कैथल जेल में करीब 15 महीने तक रहा है। कलायत थाने में इसके खिलाफ शूटरों को हथियार सप्लाई करने के दो मामले दर्ज भी हैं। कैथल CIA उसको कलायत के एक व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में 21 अगस्त 2022 को पंजाब की कपूरथला जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई थी। जो सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी गुरमेल के साथ लगभग 15 महीने जेल की स्पेशल सेल में रहा। यहीं पर दोनों की अच्छी दोस्ती हुई थी। इसके अलावा जेल में बंद अन्य युवकों से भी इसने दोस्ती की थी, ताकि बाहर जाकर वह उनको लॉरेंस बिश्नोई के स्लीपर सेल तैयार कर सके।
जीशान ने कैथल में काटी फरारी
बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी जीशान अख्तर ने इस हत्याकांड से करीब डेढ़ महीने पहले कैथल में फरारी काटी है। जीशान अगस्त और सितंबर में शहर के ही एक होटल और निजी संस्थान में रहा था। वहीं उसने कुछ दिन कलायत के गांव हरसौला में भी बिताए हैं। आरोपी जीशान पुलिस लोकेशन से बचने के लिए स्थान बदलता रहता था।
लग्जरी का शौकीन था जीशान
जिन दोस्तों के पास वह रहा था उन सबको बड़े सपने दिखाता था। जो खुद भी लग्जरी शौकीन था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को महंगी गाड़ी में घूमना, महंगे कपड़े पहनना और महंगे फोन रखना, ये सारी जीचें उसके शौक में शामिल थी। जिससे वह युवाओं को अपने प्रभाव में लाना चाहता था। कई युवाओं का माइंड वॉश कर उन्हें अपराध के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित कर रहा था। इस दौरान वह जिन-जिन के संपर्क में आया था मुंबई क्राइम ब्रांच उन सभी से पूछताछ कर रही है। अख्तर के साथ संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है।