Home / जुर्म / अमेरिका में बैठे परिवार ने 13 साल पुरानी रंजिश को दिया अंजाम, पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम
Videos_01

अमेरिका में बैठे परिवार ने 13 साल पुरानी रंजिश को दिया अंजाम, पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम

 CHANDIGARH| पंजाब के अमृतसर के एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल पुरानी रंजिश फिर से ताजा हो गई है। बता दें कि अमृतसर देहाती के कस्बा जंडियाला के एक गांव में एक दूध के कारोबारी को गोलियों से भून दिया है। दूध कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए तफतीश शुरू की। पंजाब पुलिस ने मामले की जांच के बाद बड़े खुलासे किए हैं।   

कुलबीर की हत्या की वजह उसकी प्रेमिका की मौत

जानकारी के मुताबिक, दूध कारोबारी कुलबीर सिंह की हत्या के पीछे उसकी मृत प्रेमिका के परिवारीजनों का हाथ है। बता दें कि कुलबीर अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में जेल काट चुका है। वहीं प्रेमिका के घर वालों ने बदले की भावना रखते कुलबीर की सुपारी देकर हत्या करवाई है। वहीं मृतक दूध कारोबारी कुलबीर सिंह के पिता अमरीक सिंह ने भी पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जो सभी मृतक कुलबीर की मृत पूर्व प्रेमिका के परिवारीजन हैं।  

घटना को अंजाम देने के लिए रिश्तेदार का लिया सहारा

पुलिस तफतीश के मुताबिक, कुलबीर की हत्या अमेरिका में बैठे प्रेमिका के परिवार ने सुपारी देकर कराई है। इस घटना को अंजाम देने के लिए प्रेमिका के परिवार ने अपने रिश्तेदार जगरूप सिंह का सहारा लिया है। गांव धारड़ निवासी कश्मीर सिंह के कहने पर ही उन्होंने दो शार्प शूटरों को कुलबीर की हत्या के लिए हायर किया। जिसके बाद शूटरों ने कुलबीर को मौका पाकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि फिलहाल पुलिस ने इस मामले में लिप्त धारण निवासी जगरूप सिंह, कश्मीर सिंह, तख्तू चक्क, इकबाल कौर और जिला तरनतारन निवासी वरिंदर सिंह, सुक्खा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे। 

2011 में हुई थी प्रेमिका की मौत

बता दें कि वर्ष 2011 में गांव धारण निवासी कश्मीर सिंह की बेटी की हत्या कर दी गई थी। परिवार वालों को अपनी बेटी की हत्या का शक कुलबीर सिंह पर था। क्योंकि बेटी के कुलबीर सिंह से संबंध थे। बेटी की मौत के बाद कश्मीर सिंह के परिवारीजनों ने कुलबीर के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज करा दिया। इसके बाद कुलबीर को दो साल की सजा सुनाई गई और वह जेल चला गया। कुलबीर के जेल जाने के बाद भी प्रेमिका के परिवार वालों की बदले की भावना कम नहीं हुई। इसी बात की रंजिश रखी हुई थी कि कुलबीर सिंह उनकी बेटी की मौत का कारण है और उसे अदालत ने भी बरी भी कर दिया।

अमेरिका से मिली सुपारी

कुलबीर सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों का रिश्तेदार जगरूप सिंह अमेरिका में रहता है। लड़की के पिता कश्मीर सिंह और मां इकबाल कौर ने उसके साथ संपर्क किया था।  जिसके बाद जगरूप सिंह ने वरिंदर सिंह, सुक्खा सिंह को सुपारी देकर कुलबीर सिंह की गोलियां मार कर हत्या करवा दी।

कार का शीशा खुलवाकर मारी थी गोली

कुलबीर सिंह की हत्या उस समय कर दी गई। जब वह गांव तलावां में लोगों के घरों में दूध देने के लिए पहुंचा था। वह अपनी कार में सवार होकर लोगों को दूध देने के बाद अपने घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में दो हमलावरों ने उसे रोका और कार का शीशा खुलवाया। शीशा खोलते ही हमलावरों ने उस पर ताबड़ तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें  कुलबीर को तीन गोलियां लगी। एक कान, एक सिर और एक हाथ पर गोली लगी। पुलिस ने मृतक के पिता अमरीक सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। डीएसपी जंडियाला गुरू रविंदर सिंह का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस केस में पिछले 10-15 साल पुरानी रंजिश चली आ रही थी।


 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner