Home / जुर्म / 25 लाख की सुपारी, 8 महीने की प्लानिंग और टर्किश पिस्टल, आखिर क्या करना चाहते थे लॉरेंस के गुर्गे, जानिए पूरा मामला
Videos_01

25 लाख की सुपारी, 8 महीने की प्लानिंग और टर्किश पिस्टल, आखिर क्या करना चाहते थे लॉरेंस के गुर्गे, जानिए पूरा मामला

MUMBAI : मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस विश्नोई के शूटर सुक्खा उर्फ सुखवीर बलवीर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करने के बाद ये दावा किया कि सलमान खान के घर और फार्म हाउस की रेकी की जा रही थी। वहीं अब पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सलमान को मारने के लिए सुक्खा ने 25 लाख रुपये की सुपारी ली थी। पुलिस का दावा है कि इस मामले में और भी कई चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पनवेल पुलिस ने चार्जशीट में बताया था कि आरोपी पाकिस्तान और तुर्की से आत्याधुनिक हथियार AK47 ,AK 92, M16 ,और तुर्की मेड जिगाना पिस्टल खरीदने की तैयारी में थे। वही जिगाना पिस्टल जिससे मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के हत्याकांड को अंजाम दिया था। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल करके आरोपी बॉलीवुड के भाई जान की हत्या करना चाह रहे थे।

सलमान की हत्या की 8 महीने से रची जा रही थी साजिश

चार्जसीट के मुताबिक सलमान की हत्या की साजिश पुछले 8 महीने से रची जा रही थी। लेकिन कोई कामयबी नहीं मिलती दिख रही थी। भाई जान को मारने की प्लानिंग अगस्त 2023 से अप्रेल 2024 के बीच रची गई थी। इसके बाद से गैंग के करीब 60 से 70 लोग सलमान खान की हर गतिविधि पर नजर रखने लगे। वहीं खान के घर से लेकर फार्म हाउस तक होने वाले हर मूवमेंट की खबर अपने आकाओं के दे रहे थे। बता दें कि इन लड़कों को भी सुक्खा ने ही रिक्रूट किया था।

सुक्खा कर रहा था गोल्ड़ी और अनमोल के ऑर्डर का इंतजार

पुलिस की चार्ज सीट में यह भी खुलासा हुआ कि भाई जान को मारने के लिए आरोपियों ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों को हायर किया था। वहीं संपथ नेहरा गैंग के लोग भी घटना को अंजाम देने के लिए साथ दे रहे थे। जो भाई जान के रेकी कर रहे थे। बता दें कि 14 अप्रेल को लॉरेंस विश्नोई के गुर्गों ने सलमान के घर पर फायरिंग की थी। जिसके निशान सलमान के घर की दीवारों पर आज तक बखूबी दिखाई देते हैं। जानकारी के मुताबिक लॉरेंस के गुर्गें गोल्डी और अनमोल विश्नोई के आदेश का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस का खबरी था गैंग में शामिल 

इसके साथ ही नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि इस गैंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी इन गुर्गों की पीठ पीछे खेल रच दिया। खेल ऐसा रचा कि पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गों के बीच अपने ही एक पुलिस आदमी को इस गैंग में शामिल कर दिया। जिसके बाद नवी मुबंई पुलिस को आरोपियों की हर खबर आसानी से मिल रही थी। और पुलिस एक-एक कर आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हुई।

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner