विपक्ष का TMC पर गंभीर आरोप, सबूत मिटाने की कोशिश में लगा प्रशासन
सचिन मुखी, August 14, 2024BENGAL; कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल जिस जगह महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या हुई उसके नजदीक ही मरम्मत का काम चल रहा है। इसकी सूचना मिलने पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और विपक्षी दलों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मरम्मत के बहाने सबूतों को मिटाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी भी दोषी का साथ देने की कोशिश कर रहे हैं।
छात्रों ने मरम्मत कार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन
सीपीआईएम से संबंद्ध डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जिस सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर की लाश मिली थी , उसके नजदीक ही पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर आक्रोशित छात्रों ने सवाल उठाए हैं। छात्रों का कहना है कि प्राधिकरण असली गुनाहगारों को बचाना चाह रहा है। इसलिए सबूतों से छेड़छाड़ कर उन्हें तबाह करने की कोशिश कर रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आपातकालीन बिल्डिंग के गेट पर इकट्ठा होकर मेडिकल कॉलेज में पुनर्निर्माण कार्यों के शुरू होने पर नाराजगी जाहिर की।
छात्रों ने किया पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म का दावा
कुछ छात्रों ने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पीड़िता के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में डॉक्टर सुबर्ण गोस्वामी के हवाले से लिखा गया है कि 'यह साफ है कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। उसका (पीड़िता) गैंगरेप किया गया था।' डॉक्टर सुबर्ण ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह दावा किया है।
डॉक्टर ने किया दावा
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में डॉक्टर सुबर्ण गोस्वामी ने लिखा है कि 'यह साफ है कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। पीडिता का गैंगरेप किया गया था।' पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर सुबर्ण ने यह दावा किया है। डॉ. गोस्वामी की रिपोर्ट के आने के बाद छात्रों ने दावा किया है कि उसके (पीडिता) के साथ कई अपराधियों ने मिलकर दुष्कर्म किया है। जिसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी।
भाजपा ने ममता सरकार को घेरा
कोलकाता पुलिस ने पीडिता से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस घटना की जांच सीबीआई को सौंपी गई है और बुधवार से सीबीआई ने जांच शुरू भी कर दी है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस मामले पर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार और कोलकाता पुलिस दोनों इस मिलकर मामले को दबाने में जुटे हैं। अमित मालवीय ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज प्राधिकरण ने हत्या और दुष्कर्म वाली जगह पर मरम्मत कार्य शुरू कराया है और ये अहम सबूतों को तबाह करने की कोशिश की