Home / जुर्म / बेटा ही निकला माता-पिता की जान का हत्यारा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Videos_01

बेटा ही निकला माता-पिता की जान का हत्यारा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

HARYANA : हरियाणा के डबवाली के गांव गिदड़खेड़ा में दंपती की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जहां दंपती का बेटा ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला है। उसी ने ही अपने माता-पिता की हत्या की है। आरोपी का कॉलेज में एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कॉलेज प्रशासन को इसका पता चला तो उन्होंने परिजनों को इस बारे में बताया था। इस पर घरवालों ने उसे डांटा था और उसका मोबाइल फोन भी ले लिया था। इसी बात से नाराज आरोपी ने अपने माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी। 

बता दें कि 25 सितंबर की सुबह गांव गिदड़खेड़ा निवासी जसवंत सिंह (40) और उसकी पत्नी मलकीत कौर (35) की हत्या कर दोनों के शव जला दिए थे। इस घटना के बाद उनका बेटा हरपाल भी घर में मौजूद था। सुबह करीब चार बजे वह भागता हुआ अपने ताऊ के घर पहुंचा और बताया कि उनके घर में दो लोग घुसे हैं। वहीं उसने बताया कि इनमें से एक का उसने पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इस बात की खबर ताऊ रामसिंह को मिली तो उसका ताऊ और ताऊ का बेटा उनके घर पहुंचे। घर पहुंचते ही देखा कि दोनों की लाश 90 फीसदी जल चुकी है। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर किया। तीन चिकित्सकों के पैनल से उनका पोस्टमार्टम करवाया था।

पुलिस को नहीं मिला लूट का कोई सुराग

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने घटना को रात को करीब 2 बजे अंजाम दिया था। उसने इसे लूटपाट के बाद हत्या का मामला बनाने के लिए घर की अलमारियों को खोलकर सामान बिखेर दिया। वहीं जब पुलिस ने जांच की तो घर में कोई सामान गायब नहीं था। पुलिस के अनुसार घर में लूट का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी जांच की थी। जिससे हरपाल पर वारदात को अंजाम देने का शक था। मामले को सुलझाने के लिए डबवाली एसपी ने पुलिस की पांच टीमें बनाई थी।

लड़की के परिजनों ने दी जानकारी

डबवाली के थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश व सीआईए पुलिस के प्रभारी राजपाल के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष में डबवाली के कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसका स्कूल के समय से ही करीब एक साल से एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद में वह कॉलेज में आए तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से कर दी और कॉलेज प्रशासन ने आरोपी के पिता को बुलाकर इसकी जानकारी दी। इस पर आरोपी के माता-पिता ने उसका मोबाइल ले लिया और उसे डांटा था। 

कैसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक आरोपी हरपाल ने रात को अपने माता-पिता को लस्सी में नींद की गोलियां डालकर पिला दी। जिससे दोनों गहरी नींद में सो गए। और रात के करीब एक बजे आरोपी ने घर में रखी लोहे की सब्बल से पहले अपनी मां के सिर पर 10-15 वार किए फिर अपने पिता के सिर पर वार किए। इसके बाद घर में रखे कपड़ों को उनके ऊपर डालकर आग लगा दी। ताकि किसी को पता न चल सके। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner