आगरा में फैक्ट्री संचालक की मौत, परिवारीजन लगा रहे हत्या का आरोप
सचिन मुखी, August 12, 2024Uttar Pradesh; उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक फैक्ट्री संचालक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। संचालक की मौत की खबर सुनने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद संचालक के परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री संचालक संजीव गुप्ता के शव को अपने कब्जे में लिया, जिसके बाद नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्या था मामला?
जानकारी के मुताबिक, संजीव गुप्ता देर रात अपनी फैक्ट्री में अकेले ही ठहरे हुए थे। वहीं जब सुबह असमंजस स्थिति में उनका शरीर मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद परिवारीजनों ने दिन के करीब 11 बजे इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया। यह मामला आगरा थाना सिकंदरा क्षेत्र में आता है।
मौत की नहीं हो पाई पुष्टी
वहीं डीसीपी सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने संजीव गुप्ता का शव फैक्ट्री के अंदर ऑफिस से बरामद किया है। संजीव की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं डीसीपी ने आगे कहा कि अभी संजीव गुप्ता की हत्या की पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है जल्द ही संजीव की मौत का खुलासा किया जाएगा।
परिवारीजन लगा रहे हत्या का आरोप
फैक्ट्री संचालक संजीव गुप्ता की अचनाक मौत होने के बाद उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं परिवार के सदस्य का कहना है कि, संजीव गुप्ता की हत्या की गई है। उनका आरोप है कि उनकी गर्दन पर लगे निशान इस बात का सबूत हैं। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की है। मृतक संजीव के घर वालों ने थाने में तहरीर दे दी है, पुलिसबल पूरी शक्ति के साथ इस घटना की तफ्तीश कर रहा है।